News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla

Arvind Shukla·Founder & Editor-in-Chief

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। वृक्षारोपण महाअभियान- 2026 के तहत उत्तर प्रदेश में लगाए जाने वाले 35 करोड़ पौधों में उद्यान विभाग 1.5 करोड़ पौधे लगाएगा। प्रदेश में रोपे जाने वाले हर पौधे की जिओ टैगिंग होगी।

12 जुलाई से शुरु होने वाले वृक्षारोपण महाअभियान के तहत 35 करोड़ पौधे लगाए जाने हैं। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने उद्यान विभाग की वर्चुअली समीक्षा बैठक में कहा कि विभाग 1.5 करोड़ पौधे रोपित कर हरित उत्तर प्रदेश की नींव को मजबूत करेगा।

उद्यान मंत्री ने कहा कि विभाग का जोर एग्रोफॉरेस्ट्री (कृषि वानिकी) को बढ़ावा देने पर है। उन्होंने कहा कि कृषि वानिकी के अंतर्गत उत्पादित पौधों को कृषकों के बीच निःशुल्क वितरित करने के लिए शासन से त्वरित अनुमति प्राप्त करने की कार्यवाही की जाए। नीम, जामुन, पीपल, पाकड़, बरगद, इमली, बेल, अर्जुन, सहजन, आम, महुआ, आंवला जैसी छायादार, फलदार व पर्यावरणीय महत्व की देशी प्रजातियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

अभियान की सफलता केवल पौधे लगाने से नहीं, बल्कि उनके जीवित रहने से तय होगी। इसके लिए रोपे गए शत-प्रतिशत पौधों की जियो-टैगिंग की जाएगी।

विभागीय समीक्षा बैठक में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वर्ष समस्त वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “एक पेड़ मां के नाम” थीम के अंतर्गत ही कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रोपित पौधे को मां की स्मृति या सम्मान में समर्पित किया जाए और इस अभियान में समाज के सभी वर्गों का सक्रिय सहयोग सुनिश्चित कर इसे व्यापक ‘जन आंदोलन’ का स्वरूप दिया जाए। उद्यान मंत्री ने कहा कि योगी सरकार ने वृक्षारोपण को केवल सरकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि हर नागरिक के भावनात्मक जुड़ाव से जोड़ने का काम किया है।

बैठक में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने वृक्षारोपण महा अभियान को सफल बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपदों में स्थित समस्त शीतगृहों पर न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विभाग के अधीनस्थ संचालित सभी क्षेत्रों तथा पौधशालाओं (नर्सरियों) की निष्प्रयोज्य एवं रिक्त भूमि पर वृहद स्तर पर सघन वृक्षारोपण कराया जाए।

News Potli.
Clip & Share
“

— वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Agroforestry एक पेड़ माँ के नाम Vriksharopan Mahaabhiyan 2026Uttar Pradesh Government
Arvind Shukla

About the Author

Arvind Shukla

Founder & Editor-in-Chief

Pulitzer Center Grantee. 18+ years of rural journalism across India. भारत के गाँवों और किसानों की आवाज़।

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

खेतों को जलभाव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभाव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव हर साल किसानों की लाखों रुपए की फसलें बर्बाद कर देता है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
यूपी में सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश, जानिए कैसा रहेगा अगले 2 हफ्ते का मानसून
खेती किसानी

यूपी में सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश, जानिए कैसा रहेगा अगले 2 हफ्ते का मानसून

मानसून की सुस्त रफ्तार के बीच वैज्ञानिकों ने उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रदेश में खरीफ फसलों के अनुमानित लक्ष्य 110.64 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 7 जुलाई तक 36.41 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई है।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs