बाजार

कच्ची चीनी आयात को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, आवेदन की तारीख बढ़ी
DGFT की ओर से 3 सितंबर को जारी सार्वजनिक सूचना के मुताबिक, SION E-52 के तहत आने वाले पात्र Advance Authorisation को एक बार के लिए TRQ में बदलने का मौका दिया गया है। इसके लिए पहले 3 सितंबर तक आवेदन करने की समयसीमा थी, जिसे बढ़ाकर 7 सितंबर 2026 कर दिया गया है।

यूपी में चीनी के ₹5,000 प्रति क्विंटल वाले दाम की सीमा हटाई गई, जानिए क्या है पूरा मामला
चीनी की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया था। सरकार ने चीनी का भाव अधिकतम ₹5,000 प्रति क्विंटल तय किया था, लेकिन कुछ ही घंटे बाद इस आदेश को वापस ले लिया गया। चीनी मिलों ने इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह मौजूदा कानून के प्रावधानों के मुताबिक नहीं है।

चीनी के दाम में आई गिरावट, एक हफ्ते में 3.85% हुई सस्ती
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, चीनी के थोक दाम भी घटे हैं। 2 सितंबर को थोक कीमत 57.62 रुपये प्रति किलो रही, जबकि एक हफ्ते पहले यह 60.39 रुपये थी। माना जा रहा है कि थोक बाजार में आई गिरावट का असर खुदरा बाजार में दिखने में थोड़ा समय लगेगा।

चीनी की कीमत बढ़ाई तो होगी कार्रवाई, यूपी सरकार ने तय की 5,000 रुपये प्रति क्विंटल की सीमा
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गुरुवार को जारी आदेश में साफ कहा गया है कि किसी भी स्थिति में चीनी का एक्स-मिल भाव 5,000 रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

अमेरिका से ट्रेड डील पर भारत का रुख साफ, बराबरी का फायदा मिलने पर ही होगा अंतिम फैसला
भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम ट्रेड डील को लेकर फरवरी 2026 में संयुक्त घोषणा हुई थी। इसके तहत अमेरिका ने भारत से होने वाले आयात पर लगाया गया अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ हटा दिया, जो रूस से भारत की तेल खरीद के कारण लगाया गया था।

धान खरीद पर सरकार का नया लक्ष्य, पिछले साल से कम होगी खरीद
इस बार धान की खेती का रकबा भी पिछले साल के मुकाबले कम है। 28 अगस्त तक करीब 414.10 लाख हेक्टेयर में धान की बुवाई हुई थी, जबकि पिछले साल इसी समय यह आंकड़ा 428.46 लाख हेक्टेयर था।

चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, सितंबर में बढ़ेगी सप्लाई
सितंबर के पहले पखवाड़े के लिए उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों को 4.20 लाख टन, महाराष्ट्र को 4.10 लाख टन और कर्नाटक को 1.77 लाख टन का बिक्री कोटा मिला है।

मीठी खबर! चीनी की कीमतों में 20% की गिरावट, जल्द आम लोगों को भी मिलेगा फायदा
चीनी की कीमतों में तेजी के बीच सरकार ने देशभर की चीनी मिलों में रखे स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया। इस जांच में कई मिलों के पास उतनी चीनी से ज्यादा स्टॉक मिला, जितना उन्होंने अपनी मासिक रिपोर्ट में बताया था।

मध्य प्रदेश में मूंग खरीद ने बनाया रिकॉर्ड, 5.33 लाख टन की हुई सरकारी खरीद
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक, मध्य प्रदेश सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने शुरुआत में 2026 सीजन के लिए 4.54 लाख टन गर्मी की मूंग खरीद को मंजूरी दी थी। बाद में किसानों के हित को देखते हुए इसमें 84,492 टन की अतिरिक्त खरीद की मंजूरी दी गई।

'प्याज का बफर स्टॉक अच्छी क्वालिटी का, 30% प्याज सड़ने की खबर गलत'
प्याज की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार अब बफर स्टॉक को ‘कांदा एक्सप्रेस’ नाम की विशेष रेल रैक से अलग-अलग शहरों में भेज रही है।

प्याज के बढ़ते दाम पर सरकार का एक्शन, 35 रुपये किलो मिलेगा प्याज
केंद्र के पास 2026 के लिए करीब 1.21 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक है। इसी स्टॉक में से प्याज निकालकर बाजार में उतारा जा रहा है, ताकि बढ़ती कीमतों पर कुछ हद तक लगाम लगाई जा सके।

चीनी हुई सस्ती, लेकिन दुकानों पर अभी भी ₹60 के पार भाव
चीनी के बढ़े दामों ने पिछले कुछ दिनों से आम लोगों की जेब पर असर डाला है, लेकिन अब कीमतों में नरमी के संकेत मिलने लगे हैं। बुधवार को मिल गेट पर चीनी का भाव ₹5,000 प्रति क्विंटल से नीचे आ गया।
