खेती किसानी

खेती का नया तरीका: हाई डेंसिटी फार्मिंग से कम जमीन में ज्यादा पैदावार
हाई डेंसिटी फार्मिंग आधुनिक खेती की एक तकनीक है, जिसमें पारंपरिक खेती की तुलना में पौधों को कम दूरी पर ज्यादा संख्या में लगाया जाता है। इसका मकसद खेत की हर इंच जमीन का बेहतर इस्तेमाल करते हुए कम क्षेत्रफल में ज्यादा उत्पादन लेना है।

'Bihar Krishi App'... उपयोग, डाउनलोड और रजिस्ट्रेशन का तरीका जानिए
‘बिहार कृषि’ ऐप को किसान Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार नंबर, मोबाइल नंबर और जिला-प्रखंड से जुड़ी जानकारी देनी होगी।

लहसुन की खेती का बदला तरीका, क्वालिटी सुधरी तो मंडी में मिला दोगुना के करीब भाव
Mulching तकनीक एक ऐसी विधि है, जिसमें प्लास्टिक शीट या दूसरे जैविक पदार्थों से मिट्टी को ढक दिया जाता है। इससे खरपतवार नहीं उगती, मिट्टी में नमी बनी रहती है और पोषण का अधिकतम उपयोग संभव होता है।

किसानों और सरकार के बीच लंबी बैठक, MSP समेत 10 मांगों पर हुई चर्चा
किसान चाहते हैं कि सरकार ऐसा कानून बनाए, जिससे हर फसल पर किसानों को MSP की गारंटी मिले। साथ ही स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के मुताबिक C2 लागत पर 50% जोड़कर MSP तय करने की मांग की गई है।

अब AI बताएगा चाय के बागानों का हाल, ISRO और NIT Rourkela के साथ Tea Board की बड़ी पहल
Tea Board India ने ISRO के National Remote Sensing Centre (NRSC) और NIT Rourkela के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत चाय के बागानों पर नजर रखने के लिए एक खास AI आधारित सिस्टम तैयार किया जाएगा।

एक बार लगाएं, लंबे समय तक पाएं फल! ‘गोमा यशी’ बेल की खासियत जानिए
‘गोमा यशी’ को खास तौर पर कम पानी और सूखा प्रभावित क्षेत्रों के लिए उपयोगी बताया गया है। ऐसे किसान जिनके पास सिंचाई के साधन सीमित हैं, उनके लिए यह किस्म एक विकल्प बन सकती है। कम पानी में बेहतर प्रदर्शन होने से सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम रखने में मदद मिल सकती है।

हरियाणा में गन्ने के दाम पर बढ़ा विवाद, किसान 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग पर अड़े
हरियाणा में गन्ने की खेती करने वाले किसानों के लिए इस बार सबसे बड़ा सवाल गन्ने के भाव का है। किसानों का कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन मौजूदा 415 रुपये प्रति क्विंटल का SAP उनकी लागत और मेहनत के हिसाब से पर्याप्त नहीं है।

यूरिया-DAP का स्टॉक पर्याप्त, फिर क्यों परेशान हैं किसान? राजस्थान में उठे सवाल
सरकार के मुताबिक, अगस्त के मध्य तक राजस्थान में करीब 2.59 लाख टन यूरिया, 67 हजार टन DAP, 79 हजार टन NPK और 1.69 लाख टन SSP का स्टॉक मौजूद था।

खेती और पशुपालन की रफ्तार धीमी, पहली तिमाही में कृषि GVA घटकर 3.6% रहा
अप्रैल से जून 2026 के बीच कृषि और संबद्ध गतिविधियों का GVA ग्रोथ 3.6 फीसदी रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 4.4 फीसदी था।

कमजोर मानसून से घट सकता है मक्का उत्पादन, USDA ने अनुमान घटाकर 5 करोड़ टन किया
अमेरिका के कृषि विभाग (USDA) के नई दिल्ली स्थित स्थानीय कार्यालय ने 2026-27 में भारत का मक्का उत्पादन घटकर करीब 5 करोड़ टन रहने का अनुमान लगाया है। यह पिछले अनुमान और पिछले साल के रिकॉर्ड उत्पादन से करीब 10 फीसदी कम है।

कपास उत्पादन में गिरावट का अनुमान, कम बारिश से फसल पर बढ़ा दबाव
USDA की Foreign Agricultural Service (FAS) रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2026-27 सीजन में कपास का उत्पादन करीब 24.5 मिलियन 480-पाउंड गांठ रहने का अनुमान है। इस दौरान कपास की खेती लगभग 11.5 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में होने की उम्मीद है।

गेहूं की नई किस्म ‘पोषण शक्ति 8851’, कम पानी में भी देगी अच्छी उपज, जानिए खासियत
‘पोषण शक्ति 8851’ को समय पर बोई जाने वाली गेहूं की किस्म बताया गया है। यह सीमित सिंचाई वाली परिस्थितियों में केंद्रीय क्षेत्र के लिए उपयुक्त है। यानी जहां किसानों के पास सिंचाई के लिए पानी सीमित है, वहां भी यह किस्म अच्छी और स्थिर उपज देने में मदद कर सकती है।
