News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. RKVY फंड खर्च करने में महाराष्ट्र सबसे आगे, केंद्र देगा 335 करोड़ रुपये
खेती किसानी

RKVY फंड खर्च करने में महाराष्ट्र सबसे आगे, केंद्र देगा 335 करोड़ रुपये

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के तहत फंड खर्च करने में महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया है। पहली किस्त के 335 करोड़ रुपये में से 75% से अधिक राशि खर्च करने के बाद अब केंद्र सरकार राज्य को दूसरी किस्त के रूप में 335 करोड़ रुपये जारी करेगी। समीक्षा बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के प्रदर्शन की सराहना की।

Pooja Rai

Pooja Rai·28 Jul 2026

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के तहत फंड खर्च करने में महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया है।

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के तहत फंड खर्च करने में महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY) के तहत जारी फंड का सबसे बेहतर उपयोग करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया है। इसी प्रदर्शन को देखते हुए केंद्र सरकार अब महाराष्ट्र को 335 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त जारी करेगी। यह जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को एक समीक्षा बैठक के दौरान दी।

केंद्र सरकार ने इससे पहले महाराष्ट्र को RKVY के तहत 335 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की थी। राज्य सरकार ने इसमें से करीब 260 करोड़ रुपये, यानी तय 75 फीसदी से अधिक राशि खर्च कर दी है। नियमों के मुताबिक 75 फीसदी से ज्यादा राशि खर्च करने वाले राज्यों को ही अगली किस्त जारी की जाती है। इसी कारण महाराष्ट्र दूसरी किस्त पाने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

Loading tweet…

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दूसरी किस्त के 335 करोड़ रुपये जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि योजनाओं का पैसा समय पर खर्च होना अच्छी बात है, लेकिन यह भी जरूरी है कि उसका उपयोग उसी उद्देश्य के लिए हो, जिसके लिए राशि मंजूर की गई है।

बैठक में महाराष्ट्र सरकार के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे, केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान RKVY के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र में फार्मर आईडी बनाने की प्रगति की भी सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि बाढ़ से प्रभावित किसानों को राज्य सरकार ने करीब 14 हजार करोड़ रुपये की सहायता सिर्फ पांच दिनों के भीतर सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी, जो एक सराहनीय पहल है।

बैठक में बागवानी विकास मिशन (MIDH) के तहत हो रहे काम पर संतोष जताया गया। वहीं, डिजिटल कृषि, कृषि विस्तार, राष्ट्रीय बागवानी मिशन (NHM), बीज, तिलहन और एग्रोफॉरेस्ट्री से जुड़ी योजनाओं में खर्च की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही बीज योजना से जुड़ी लंबित देनदारियों का जल्द निपटारा करने को कहा गया।

बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की भी समीक्षा हुई। केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की कि फसल बीमा के लिए आवेदन करते समय सही और पूरी जानकारी दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और गैर-KCC, दोनों तरह के किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं, लेकिन आवेदन करते समय गलत जानकारी या तथ्यों को छिपाने से बचना चाहिए।

News Potli.
Clip & Share
“

— RKVY फंड खर्च करने में महाराष्ट्र सबसे आगे, केंद्र देगा 335 करोड़ रुपये

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
MaharashtraNewsPotli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs