News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. मध्य प्रदेश में 23% बढ़ी मक्के की बुवाई, फिर भी क्यों घट सकता है देश का उत्पादन?
खेती किसानी

मध्य प्रदेश में 23% बढ़ी मक्के की बुवाई, फिर भी क्यों घट सकता है देश का उत्पादन?

मध्य प्रदेश में इस खरीफ सीजन में मक्के की बुवाई 23 प्रतिशत बढ़कर 23.37 लाख हेक्टेयर पहुंच गई है। लेकिन कर्नाटक, महाराष्ट्र और अन्य प्रमुख उत्पादक राज्यों में कम बारिश और मानसून की देरी के कारण बुवाई घटने से देशभर में मक्के का कुल रकबा करीब 5 प्रतिशत कम हुआ है।

Pooja Rai

Pooja Rai·24 Jul 2026

मध्य प्रदेश में इस खरीफ सीजन में मक्के की बुवाई 23 प्रतिशत बढ़कर 23.37 लाख हेक्टेयर पहुंच गई है।

मध्य प्रदेश में इस खरीफ सीजन में मक्के की बुवाई 23 प्रतिशत बढ़कर 23.37 लाख हेक्टेयर पहुंच गई है।

इस खरीफ सीजन में मध्य प्रदेश में मक्के की बुवाई में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य में पिछले साल के मुकाबले करीब 23 प्रतिशत अधिक क्षेत्र में मक्का बोया गया है। लेकिन इसके बावजूद देश में मक्के का कुल उत्पादन घटने की आशंका जताई जा रही है। इसकी वजह है कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत कई बड़े उत्पादक राज्यों में कम बारिश और मानसून की देरी से बुवाई प्रभावित होना।

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बढ़ी बुवाई

कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 17 जुलाई तक मध्य प्रदेश में 23.37 लाख हेक्टेयर में मक्के की बुवाई हो चुकी है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 19 लाख हेक्टेयर था। यानी इस बार राज्य में मक्के का रकबा करीब 23 प्रतिशत बढ़ा है।

देशभर में घटा मक्के का रकबा

मध्य प्रदेश में बढ़ोतरी के बावजूद देशभर में मक्के की कुल बुवाई कम हुई है। 17 जुलाई तक देश में 67.89 लाख हेक्टेयर में मक्का बोया गया, जबकि पिछले साल इसी समय यह 71.50 लाख हेक्टेयर था। यानी कुल रकबे में करीब 5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

किन राज्यों में सबसे ज्यादा असर?

कम बारिश और मानसून की देरी का सबसे ज्यादा असर कर्नाटक में देखने को मिला, जहां मक्के की बुवाई करीब 30 प्रतिशत घटकर 9.43 लाख हेक्टेयर रह गई।

वहीं महाराष्ट्र में मक्के का रकबा 5.1 प्रतिशत घटकर 9.59 लाख हेक्टेयर रह गया। इसके अलावा राजस्थान, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में भी मक्के की बुवाई कम हुई है। हालांकि आंध्र प्रदेश और बिहार में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- आखिर क्यों कहा जाता है हरियाणा के इस किसान को 'नर्सरी का बादशाह'?

फिर क्यों घट सकता है उत्पादन?

विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार अल नीनो के असर और कई राज्यों में कम बारिश के कारण किसान समय पर बुवाई नहीं कर पाए। खासकर कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे बड़े मक्का उत्पादक राज्यों में बुवाई का समय लगभग खत्म हो चुका है। ऐसे में अब वहां रकबा बढ़ने की संभावना बहुत कम है।

इसी वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल देश में खरीफ मक्के का उत्पादन पिछले साल के बराबर नहीं पहुंच पाएगा।

कुछ किसानों ने सोयाबीन की ओर किया रुख

जानकारों का कहना है कि पिछले साल कई जगहों पर मक्के के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से नीचे चले गए थे। वहीं इस समय सोयाबीन की कीमतें बेहतर होने के कारण कुछ किसानों ने मक्के की जगह सोयाबीन की खेती को प्राथमिकता दी है।

पशु चारा उद्योग पर भी पड़ेगा असर

मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक सीएलएफएमए ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष और कर्नाटक पोल्ट्री फार्मर्स एंड ब्रीडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन पशुपति का कहना है कि मक्के की कम बुवाई पशु चारा उद्योग के लिए भी चिंता का विषय है।

उन्होंने बताया कि बुवाई में देरी के कारण इस साल मक्के की नई फसल सामान्य समय से करीब एक महीने बाद, यानी दिसंबर में मंडियों में आने की संभावना है। इससे पशु चारा उद्योग को कच्चे माल की उपलब्धता और कीमत, दोनों को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

News Potli.
Clip & Share
“

— मध्य प्रदेश में 23% बढ़ी मक्के की बुवाई, फिर भी क्यों घट सकता है देश का उत्पादन?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Madhya PradeshMaizeNewsPotli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs