News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. सेब सीजन से पहले हिमाचल सरकार का बड़ा प्लान, बागवानों को मिलेगी हर सुविधा
खेती किसानी

सेब सीजन से पहले हिमाचल सरकार का बड़ा प्लान, बागवानों को मिलेगी हर सुविधा

हिमाचल प्रदेश की पहचान सिर्फ खूबसूरत पहाड़ों से नहीं, बल्कि सेब के बागानों से भी है। जम्मू-कश्मीर के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा सेब उत्पादक राज्य है और भारत के कुल सेब उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी करीब 20-25% है।

Pooja Rai

Pooja Rai·18 Jul 2026

हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि सेब सीजन की तैयारियों को लेकर कई दौर की बैठकें की जा चुकी हैं। बागवानों की सुविधा के लिए एक विशेष मोबाइल ऐप भी शुरू किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि सेब सीजन की तैयारियों को लेकर कई दौर की बैठकें की जा चुकी हैं। बागवानों की सुविधा के लिए एक विशेष मोबाइल ऐप भी शुरू किया गया है।

हिमाचल प्रदेश की पहचान सिर्फ खूबसूरत पहाड़ों से नहीं, बल्कि सेब के बागानों से भी है। जम्मू-कश्मीर के बाद यह देश का दूसरा सबसे बड़ा सेब उत्पादक राज्य है और भारत के कुल सेब उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी करीब 20-25% है। हर साल शुरू होने वाला सेब सीजन लाखों बागवानों की आय और राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम होता है।

इसी को देखते हुए इस बार सेब सीजन शुरू होने से पहले हिमाचल सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सरकार ने छोटे सेब उत्पादकों और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित बागवानों को राहत देने के लिए कई कदम उठाए हैं। सरकार का कहना है कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

सेब खरीद के लिए लॉन्च हुआ मोबाइल ऐप

हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि सेब सीजन की तैयारियों को लेकर कई दौर की बैठकें की जा चुकी हैं। बागवानों की सुविधा के लिए एक विशेष मोबाइल ऐप भी शुरू किया गया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इस ऐप पर अपना पंजीकरण जरूर कराएं। इसके जरिए बाजार हस्तक्षेप योजना (MIS) के तहत सेब खरीद से जुड़ी जानकारी और अन्य जरूरी सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।

DBT के जरिए 14 करोड़ रुपये की मदद

सरकार ने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) योजना के तहत किसानों और बागवानों को कृषि और बागवानी से जुड़े इनपुट खरीदने के लिए अब तक करीब 14 करोड़ रुपये की सहायता दी है। सरकार का कहना है कि इससे किसानों को समय पर जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने में मदद मिली है।

30 बोरियों की खरीद सीमा की अफवाह गलत

बागवानी मंत्री ने साफ किया कि सरकार ने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया है कि एक किसान से सिर्फ 30 बोरियां सेब ही खरीदी जाएंगी। उन्होंने किसानों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

यूनिवर्सल कार्टन में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

मंत्री ने बताया कि कुछ जगहों से शिकायत मिली है कि यूनिवर्सल कार्टन का वजन बढ़ाने के लिए अतिरिक्त टेप का इस्तेमाल किया जा रहा है। यदि कोई इस तरह की गड़बड़ी करते पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बारिश के बावजूद सड़कों को जल्द खोलने की कोशिश

मॉनसून के कारण राज्य में फिलहाल 47 सड़कें बंद हैं। सरकार का कहना है कि संबंधित विभाग इन्हें जल्द से जल्द खोलने में जुटे हैं, ताकि सेब की ढुलाई और किसानों की आवाजाही प्रभावित न हो।

सरकार का कहना है कि इस बार उसका पूरा प्रयास है कि सेब सीजन के दौरान किसानों को बेहतर खरीद व्यवस्था, परिवहन और दूसरी जरूरी सुविधाएं मिलें, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपनी उपज बेच सकें और प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद आर्थिक नुकसान से बच सकें।

News Potli.
Clip & Share
“

— सेब सीजन से पहले हिमाचल सरकार का बड़ा प्लान, बागवानों को मिलेगी हर सुविधा

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Himachal pradeshApple farmersNewsPotli mobile app
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs