Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए मधुमक्खी पालन योजना शुरू की, 2030 तक 15,500 मीट्रिक टन शहद उत्पादन का लक्ष्य
एग्री बुलेटिन

हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए मधुमक्खी पालन योजना शुरू की, 2030 तक 15,500 मीट्रिक टन शहद उत्पादन का लक्ष्य

हरियाणा सरकार ने किसानों को मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए नई योजना की शुरुआत की है। सरकार इसके लिए भारी सब्सिडी भी दे रही है। इस योजना के तहत साल 2030 तक 15,500 मीट्रिक टन शहद उत्पादन करने का लक

NP

Thamir· Correspondent

18 फ़रवरी 2025· 2 min read

beekeepingkheti kisaniNews Potli
हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए मधुमक्खी पालन योजना शुरू की, 2030 तक 15,500 मीट्रिक टन शहद उत्पादन का लक्ष्य

हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए मधुमक्खी पालन योजना शुरू की, 2030 तक 15,500 मीट्रिक टन शहद उत्पादन का लक्ष्य

हरियाणा सरकार ने किसानों को मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए नई योजना की शुरुआत की है। सरकार इसके लिए भारी सब्सिडी भी दे रही है। इस योजना के तहत साल 2030 तक 15,500 मीट्रिक टन शहद उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठा रही है।

सरकार इस योजना के तहत शहद उत्पादन, पराग निष्कर्षण और गुणवत्ता मूल्यांकन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देगी। सरकार ने इस योजना के तहत अगले 10 सालों में शहद उत्पादन को बढ़ाकर 15,500 मीट्रिक टन करने का लक्ष्य रखा है।

ये भी पढ़ें - रबी फसलों के अंतर्गत क्षेत्रफल कवरेज पिछले साल की तुलना में 9.62 लाख हेक्टेयर अधिक

हरियाणा देश का पहला राज्य है जिसने मधुमक्खी पालन के लिए नीति बनाई है। इस योजना के तहत सरकार मधुमक्खी पालन करने वालों को बक्से और उपकरणों पर सब्सिडी दे रही है। सरकार बक्सों पर 85 प्रतिशत और उपकरणों पर 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी दे रही है। इसके अलावा, मधुमक्खी पालन के बारे में किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - भारत में अरंडी के बीज उत्पादन में 12 प्रतिशत की गिरावट, कुल क्षेत्रफल 8.67 लाख हेक्टेयर होने का अनुमान

हरियाणा सरकार के मुताबिक, 2019-20 से 2023-24 तक 56,610 बक्से किसानों को दिए गए हैं, ताकि किसान मधुमक्खी पालन शुरू कर सकें। वहीं, मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि यह पहल किसानों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है और मधुमक्खी पालन से किसानों के लिए नई आर्थिक संभावनाएं बन रही हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए मधुमक्खी पालन योजना शुरू की, 2030 तक 15,500 मीट्रिक टन शहद उत्पादन का लक्ष्य

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs