Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. हरियाणा में 20 मार्च से शुरू होगी सरसों, चना, मूंग और मसूर की MSP पर ख़रीद
एग्री बुलेटिन

हरियाणा में 20 मार्च से शुरू होगी सरसों, चना, मूंग और मसूर की MSP पर ख़रीद

हरियाणा सरकार राज्य में रबी मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए तिलहन और दलहन की खरीद शुरू करने वाली है. प्रदेश में मसूर की खरीद 20 मार्च से, सरसों की खरीद 28 मार्च से, चने की खरीद 1 अप्रैल से, समर मूंग की

NP

Pooja Rai· Correspondent

5 फ़रवरी 2025· 2 min read

agriculture newsharyana newskheti kisani
हरियाणा में 20 मार्च से शुरू होगी सरसों, चना, मूंग और मसूर की MSP पर  ख़रीद

हरियाणा में 20 मार्च से शुरू होगी सरसों, चना, मूंग और मसूर की MSP पर ख़रीद

हरियाणा सरकार राज्य में रबी मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए तिलहन और दलहन की खरीद शुरू करने वाली है. प्रदेश में मसूर की खरीद 20 मार्च से, सरसों की खरीद 28 मार्च से, चने की खरीद 1 अप्रैल से, समर मूंग की खरीद 15 मई से और सूरजमुखी की खरीद 1 जून से शुरू होगी.

आपको बता दें कि रबी मार्केटिंग सीजन 2025-26 के लिए सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 5950 रुपये, चने का 5650 रुपये, सूरजमुखी का 7280 रुपये, समर मूंग का 8682 रुपये और मसूर का 6700 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है.

सरसों की 15.59 लाख मीट्रिक टन उत्पादन की संभावना
रिपोर्ट के मुताबिक़ राज्य में साल 2024-25 के दौरान सरसों की खेती लगभग 21.08 लाख एकड़ भूमि में की गई है, जबकि चना, सूरजमुखी और मसूर की खेती क्रमशः 0.61 लाख एकड़, 0.63 लाख एकड़ और 98 एकड़ भूमि में की गई है. इस साल 740 किलोग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से सरसों की 15.59 लाख मीट्रिक टन उत्पादन की संभावना है.

ये भी पढ़ें - क्या है ‘वाटरशेड यात्रा’? केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज करेंगे इसकी शुरुआत

समर मूंग की खेती औसतन 1 लाख एकड़ भूमि पर की गई
इसके अलावा 494 किलोग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से चने की 0.30 लाख मीट्रिक टन और 800 किलोग्राम प्रति एकड़ के अनुसार सूरजमुखी का 0.50 लाख मीट्रिक टन उत्पादन होने की संभावना है. 700 किलोग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से मूंग का 68 मीट्रिक टन उत्पादन होने की संभावना है. समर मूंग की खेती औसतन 1 लाख एकड़ भूमि पर की गई है और 480 किलोग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से इस वर्ष समर मूंग का 0.48 लाख मीट्रिक टन उत्पादन होने की संभावना है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— हरियाणा में 20 मार्च से शुरू होगी सरसों, चना, मूंग और मसूर की MSP पर ख़रीद

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs