Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. हर‍ियाणा के क‍िसानों के ल‍िए अच्‍छी खबर, खरीफ की सभी फसलों पर म‍िलेगा प्रत‍ि एकड़ 2,000 रुपए का बोनस
कमाई की बात

हर‍ियाणा के क‍िसानों के ल‍िए अच्‍छी खबर, खरीफ की सभी फसलों पर म‍िलेगा प्रत‍ि एकड़ 2,000 रुपए का बोनस

हरियाणा सरकार ने बारिश की कमी से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए चालू खरीफ सीजन में सभी फसलों पर 2,000 रुपए प्रति एकड़ बोनस देने का फैसला किया है। यह फैसला मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में

NP

Indal· Correspondent

8 अगस्त 2024· 2 min read

kheti kisaniNews Potliखेती किसानी
हर‍ियाणा के क‍िसानों के ल‍िए अच्‍छी खबर, खरीफ की सभी फसलों पर म‍िलेगा प्रत‍ि एकड़ 2,000 रुपए का बोनस

हर‍ियाणा के क‍िसानों के ल‍िए अच्‍छी खबर, खरीफ की सभी फसलों पर म‍िलेगा प्रत‍ि एकड़ 2,000 रुपए का बोनस

हरियाणा सरकार ने बारिश की कमी से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए चालू खरीफ सीजन में सभी फसलों पर 2,000 रुपए प्रति एकड़ बोनस देने का फैसला किया है। यह फैसला मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल राज्य में कम बारिश हुई है जिसका कई फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ा है। ऐसे में किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की इन्हीं परेशानियों को देखते हुए राज्य सरकार ने चालू खरीफ सीजन में सभी फसलों पर 2 हजार रुपए प्रति एकड़ बोनस देने का फैसला किया है।

सीएम सैनी ने कहा कि किसान 15 अगस्त तक अपनी फसलों का रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर करवा लें। अगर कोई किसान एक एकड़ से कम जमीन वाला है तो उसे भी 2 हजार रुपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बोनस सभी फसलों पर लागू होगा। फल, फूल और सब्जी उगाने वाले किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैं भी किसान का बेटा हूं और किसानों का दर्द समझता हूं।

इस ऐलान से ठीक एक द‍िन पहले उन्‍होंने घोषणा की थी क‍ि हरियाणा प्रदेश के ऐसे 46 लाख परिवार जिनकी आय 1.80 लाख से कम है और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 12 लाख लाभार्थियों को अब गैस का सिलेंडर मात्र 500 रुपए में मिलेगा। गुरुवार को उन्‍होंने ऐलान किया क‍ि सीएम ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को लेकर एक एक्ट लाकर उनकी सेवा को सुरक्षित करने का फैसला किया गया है। आउटसोर्स और HKRN के तहत लगे 1 लाख 20 हजार कर्मचारियों का इसका फायदा मिलेगा। कर्मचारियों को पे स्केल का बेसिक वेतन मिलेगा।

इस फैसले के तहत अस्थायी कर्मचारियों को भी सालाना वेतन बढ़ोतरी का लाभ दिया जाएगा। 50 हजार रुपये से अधिक वेतन वाले कर्मचारी इस नीति में शामिल नहीं होंगे। केंद्र सरकार की योजनाओं से प्रायोजित कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। 5 साल या उससे अधिक सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

काम का वीड‍ियो देख‍िए

News Potli.
Clip & Share
“

— हर‍ियाणा के क‍िसानों के ल‍िए अच्‍छी खबर, खरीफ की सभी फसलों पर म‍िलेगा प्रत‍ि एकड़ 2,000 रुपए का बोनस

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Indal

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....
कमाई की बात

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....

औषधीय गुणों से भरपूर ककोड़ा जिसे कंटोला या जंगली करेला भी कहा जाता है। इसकी सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। मानसून के मौसम में आप इस सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। पोषक तत्वों से भर

Pooja Rai·4 जून 2025·2 min
ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा
कमाई की बात

ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के युवा किसान अभय वर्मा एक बीघे में स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती करते हैं। जिससे वो लगभग तीन लाख रुपये की कमाई करते हैं। खेती मुनाफे का सौदा है, बशर्ते उसे सही तकन

Jalish·5 मई 2025·3 min
किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?
कमाई की बात

किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?

डिजिटल कृषि मिशन के तहत देशभर में किसानों का Farmer ID कार्ड बनाया जा रहा है। फार्मर ID एग्री स्टैक प्लेटफॉर्म का एक जरूरी हिस्सा है। farmer id का मतलब है कि, हर किसान की एक खास पहचान (ID) बनाई जाएगी

Jalish·26 अप्रैल 2025·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs