Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री को लेकर तनाव, महापंचायत का आयोजन आज
एग्री बुलेटिन

हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री को लेकर तनाव, महापंचायत का आयोजन आज

हनुमानगढ़ में प्रस्तावित इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसान आज 7 जनवरी को महापंचायत के लिए जुट रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट बंद और कुछ जगहों पर लोगों के इकट्ठा होने पर रो

NP

Pooja Rai· Correspondent

7 जनवरी 2026· 2 min read

ethanol factoryfarmers mahapanchayathanumangarh
हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री को लेकर तनाव, महापंचायत का आयोजन आज

हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री को लेकर तनाव, महापंचायत का आयोजन आज

हनुमानगढ़ में प्रस्तावित इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसान आज 7 जनवरी को महापंचायत के लिए जुट रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट बंद और कुछ जगहों पर लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है। किसान पर्यावरण और जमीन को नुकसान मान रहे हैं, जबकि प्रशासन रोजगार और विकास का दावा कर रहा है।

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगारिया क्षेत्र में प्रस्तावित इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री को लेकर माहौल एक बार फिर गर्म हो गया है।किसानों ने आज 7 जनवरी को संगारिया में महापंचायत बुलाने का ऐलान किया है। संभावित तनाव और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया है और कुछ जगहों पर लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है।

किसानों की मांग
“इथेनॉल फैक्ट्री हटाओ–क्षेत्र बचाओ” समिति के बैनर तले किसान एकजुट हैं। उनका कहना है कि फैक्ट्री के लिए किया गया एमओयू रद्द किया जाए और पिछले आंदोलनों में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएँ। इस महापंचायत में हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के किसानों के अलावा हरियाणा और पंजाब से भी बड़ी संख्या में लोग आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - रबी 2025–26: उर्वरक सब्सिडी में करीब ₹736 करोड़ की बढ़ोतरी, डीएपी पर विशेष ध्यान

प्रशासन का कदम
संगारिया में सुरक्षा के लिए प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। धारा 163 लागू कर दी गई है, यानी पांच से अधिक लोग एक जगह इकट्ठा नहीं हो सकते। इसके अलावा मोबाइल इंटरनेट 30 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। सुरक्षा कड़ी करने के लिए चारों मुख्य रास्तों पर बैरिकेडिंग और चेकपोइंट लगाए गए हैं, और वाहनों और लोगों की गहन जांच की जा रही है।

विवाद की वजह
किसानों का कहना है कि फैक्ट्री से पर्यावरण को नुकसान होगा, कृषि भूमि प्रभावित होगी और उनकी आजीविका पर संकट आएगा।वहीं, प्रशासन का कहना है कि परियोजना रोजगार पैदा करेगी और औद्योगिक विकास में मदद करेगी। फिलहाल दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर अड़े हुए हैं, और 7 जनवरी यानी आज की महापंचायत को लेकर संगारिया में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री को लेकर तनाव, महापंचायत का आयोजन आज

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs