Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. सीमावर्ती इलाके के किसानों को लेकर कृषि मंत्री की अधिकारियों के साथ मीटिंग, दिए जरूरी दिशा-निर्देश
एग्री बुलेटिन

सीमावर्ती इलाके के किसानों को लेकर कृषि मंत्री की अधिकारियों के साथ मीटिंग, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिटिंग की। भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान लगा

NP

Jalish· Correspondent

10 मई 2025· 2 min read

agriculture ministerIndia Pakistan tensionShivraj Singh Chouhan
सीमावर्ती इलाके के किसानों को लेकर कृषि मंत्री की अधिकारियों के साथ मीटिंग, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

सीमावर्ती इलाके के किसानों को लेकर कृषि मंत्री की अधिकारियों के साथ मीटिंग, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिटिंग की।

भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार अधिकारियों से मीटिंग कर रहे हैं, किसानों के संपर्क में हैं। इसी कड़ी में 10 मई को उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिटिंग की। बैठक में गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू-कश्मीर राज्यों के सीमावर्ती जिलों के किसानों की खेती और उनके लिए उपलब्ध खाद-बीज और दूसरे संसाधनों के संबंध में समीक्षा की गई। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को किसानों तक हर जरूरी संसाधन मुहैय्या कराने के निर्देश दिए।

इससे पहले 9 मई को कृषि मंत्री ने देश को आश्वस्त किया था कि, अनाज को लेकर देशवासियों को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। हमारे पास पर्याप्त अनाज का भंडारण है, किसी चीज़ की कोई कमी नहीं है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “सीमा पर हमारे जवान लड़ रहे हैं, और किसान भी देश के लिए तैयार हैं। सुरक्षा कारणों से कई किसान भाइयों को उनके खेतों से थोड़ा दूर रखा गया है, ताकि उनका जीवन सुरक्षित रहे।“

उन्होंने कहा कि, किसानों की चिंता करना हमारी ड्यूटी है। हम बीजों और प्लांटिंग मटेरियल की आवश्यकता का आकलन कर उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे, ताकि किसान खरीफ की बुवाई सही से कर सकें। यूरिया, DAP, NPK की व्यवस्था भी करवाई जाएगी। हम ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक करेंगे और सभी स्थितियों पर निगरानी रखेंगे। 20 किलोमीटर तक के सीमा क्षेत्र में भूमि, किसान और आवश्यकताओं का आकलन करेंगे। कृषि, बागवानी, ICAR और ग्रामीण विकास के सभी विभाग मिलकर काम करेंगे। यह राष्ट्रसेवा का अवसर है, हमें हर मोर्चे पर सजग रहकर काम करना है।

News Potli.
Clip & Share
“

— सीमावर्ती इलाके के किसानों को लेकर कृषि मंत्री की अधिकारियों के साथ मीटिंग, दिए जरूरी दिशा-निर्देश

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Jalish

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs