Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. सरकार ने पीली मटर के ड्यूटी फ्री इंपोर्ट को 31 मई तक बढ़ाया, साथ ही मसूर दाल पर आयात शुल्क घटाकर 5% किया
एग्री बुलेटिन

सरकार ने पीली मटर के ड्यूटी फ्री इंपोर्ट को 31 मई तक बढ़ाया, साथ ही मसूर दाल पर आयात शुल्क घटाकर 5% किया

भारत सरकार ने घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए 8 मार्च से मसूर की दाल पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया है। इसके अलावा, पीली मटर के शुल्क-मुक्त आयात को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले, भारत ने मस

NP

Pooja Rai· Correspondent

8 मार्च 2025· 2 min read

agriculture newsduty free importkheti kisani
सरकार ने पीली मटर के ड्यूटी फ्री इंपोर्ट को 31 मई तक बढ़ाया, साथ ही मसूर दाल पर आयात शुल्क घटाकर 5% किया

सरकार ने पीली मटर के ड्यूटी फ्री इंपोर्ट को 31 मई तक बढ़ाया, साथ ही मसूर दाल पर आयात शुल्क घटाकर 5% किया

भारत सरकार ने घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए 8 मार्च से मसूर दाल पर आयात शुल्क घटाकर 5% कर दिया है । इसके अलावा, पीली मटर के शुल्क-मुक्त आयात को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले, भारत ने मसूर की दाल के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी थी और 2024 में 30 लाख टन पीली मटर का आयात किया था।

वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार सरकार ने सरकार ने मसूर पर ड्यूटी घटा कर 5% की कर दी है। यह ड्यूटी 8 मार्च 2025 से लागू होगा। और घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए इस साल 31 मई तक पीली मटर के शुल्क मुक्त आयात को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। अधिक घरेलू उत्पादन के कारण देश का कुल दाल आयात चालू वित्त वर्ष में अनुमानित 55 लाख टन से वित्त वर्ष 2025-26 में घट सकता है। उद्योग को उम्मीद है कि सरकार पीली मटर पर 15-20% आयात शुल्क लगा सकती है।

ये भी पढ़ें - इंजीनियर से बना Successful Entrepreneur, डेयरी फार्म से कमाई के तीन मूलमंत्र

पीली मटर का आयात 30 लाख टन होगा
सरकार ने शुरू में दिसंबर 2023 में पीले मटर के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दी थी और बाद में इसे 28 फरवरी तक तीन बार बढ़ाया। 2024 में भारत का पीली मटर का आयात 30 लाख टन रहा, जबकि कुल दालों का आयात 67 लाख टन था। पिछले साल दालों का उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ था और कीमतें बहुत ज़्यादा थीं, इसलिए आयात करना पड़ा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— सरकार ने पीली मटर के ड्यूटी फ्री इंपोर्ट को 31 मई तक बढ़ाया, साथ ही मसूर दाल पर आयात शुल्क घटाकर 5% किया

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs