Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. शुरू करें बिज़नेस, राज्य सरकार करेगी ₹10 लाख तक की मदद, लाभ पाने के लिए 31 जुलाई से पहले करें आवेदन
कमाई की बात

शुरू करें बिज़नेस, राज्य सरकार करेगी ₹10 लाख तक की मदद, लाभ पाने के लिए 31 जुलाई से पहले करें आवेदन

Mukhyamantri Udyami Yojna:बिहार सरकार राज्य के युवाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए 10 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दे रही है। इस योजना का लाभ कैसे लेना है विस्तार से जानिए।

NP

Pooja Rai· Correspondent

23 जुलाई 2024· 3 min read

Mukhyamantri Udyami YojnaNews Potliबिहार
शुरू करें बिज़नेस, राज्य सरकार करेगी ₹10 लाख तक की मदद, लाभ पाने के लिए 31 जुलाई से पहले करें आवेदन

शुरू करें बिज़नेस, राज्य सरकार करेगी ₹10 लाख तक की मदद, लाभ पाने के लिए 31 जुलाई से पहले करें आवेदन

Mukhyamantri Udyami Yojna:बिहार सरकार राज्य के युवाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए 10 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दे रही है। इस योजना का लाभ कैसे लेना है विस्तार से जानिए।

अगर आप बिहार के निवासी हैं और आप कोई रोज़गार नहीं करते हैं तो आपकी बेरोज़गारी दूर करने के लिए राज्य सरकार ने कुछ प्लान किया है। राज्य सरकार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत राज्य के युवाओं को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दे रही है।इसके लिए जो युवा इच्छुक हैं उनको पहले अपना प्रोजेक्ट तय करना होगा मतलब ये तय करना होगा कि उनको क्या काम करना है, जिसके लिये आपको पैसा चाहिए।और आवेदक उसी जिले में अपने प्रोजेक्ट लगायेंगे जिस जिले का स्थायी निवासी है, वरना उनके आवेदन को रद्द कर दी जाएगी। आवेदन करते समय प्रोजेक्ट का चयन सावधानीपूर्वक करें, एक बार प्रोजेक्ट चयन के बाद उससे बदला नहीं जाएगा।इस योजना का फायदा उठाने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। और इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको 31 जुलाई 2024 से पहले ही आवेदन करना होगा।

रोज़गार के लिए 10 लाख रुपये की मदद
राज्य में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत आवेदकों को उनके द्वारा चुने गए प्रोजेक्ट को लगाने और शुरू करने के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये तक का आर्थिक सहायता दिया जाएगा। इसमें कुल प्रोजेक्ट का 50 फीसदी अधिकतम 5 लाख रुपये तक अनुदान और बाकी 50 फीसदी अधिकतम 5 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त लोन के रूप में दिया जाएगा। मतलब आपको 5 लाख रुपए फ्री में मिलेंगे ।

ये भी पढ़ें -मुद्रा योजना के तहत ले सकेंगे 20 लाख रुपये तक का लोन, E-Commerce निर्यात केंद्र बनेंगे… MSME के लिए कई बड़े ऐलान
आवेदन करने के लिए ये है ज़रूरी

आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।

कम से कम 10+2, ITI, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा पास हो।

उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होना चाहिए।

यूनिट प्रोपराइटरशिप फर्म, पार्टनरशिप फर्म, LLP या Pvt. Ltd. Company होना ज़रूरी है।

चयन की प्रक्रिया

तय तारीख तक मिले कुल आवेदनों के विरुद्ध जिलावार निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आवेदन का प्रारंभिक रूप से चयन किया जाएगा।

प्रारंभिक रूप से आवेदकों का चयन कम्प्यूटराइज्ड रेंडमाइजेशन सिस्टम से किया जाएगा।

चयनित आवेदनों की मुख्यालय स्तर पर स्क्रूटनी की जाएगी।

स्क्रूटनी के बाद जरूरी कागजात के आधार पर योग्य पाए गए आवेदकों का अंतिम रूप से चयन किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन
1-पहले विभागीय वेबसाइट https://udyami.bihar.gov.in/ पर विजिट करें।
2- फॉर्म में अपना नाम, ई-मेल आईडी, लिंग, मोबाइल और आधार नंबर भरें।
3- ओटीपी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें. आप अपना आधार और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
4- अब एक फॉर्म खुलेगा उसमें अपना पर्सनल डिटोल जैसे नाम पिता का नाम, जन्म तिथि, क्वालिफिकेशन भरें. इसी फॉर्म में आपको अपना प्रोजेक्ट का डिटेल भी भरना है।
5- एजुकेशन सर्टिफिकेट बैंक डिटेल, जाति, आवासीय प्रमाण-पत्र और प्रोफाइल फोटो, सिग्नेचर अपलोड करें।
6- फॉर्म को जांच कर सबमिट करें।
7- आप अपना इनरोलमेंट नंबर सेव कर रख लें।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— शुरू करें बिज़नेस, राज्य सरकार करेगी ₹10 लाख तक की मदद, लाभ पाने के लिए 31 जुलाई से पहले करें आवेदन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....
कमाई की बात

कंटोला की खेती कब और कैसे करें? जानिए किसान से....

औषधीय गुणों से भरपूर ककोड़ा जिसे कंटोला या जंगली करेला भी कहा जाता है। इसकी सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। मानसून के मौसम में आप इस सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। पोषक तत्वों से भर

Pooja Rai·4 जून 2025·2 min
ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा
कमाई की बात

ऐसे करें स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती, होगा अच्छा मुनाफा

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के युवा किसान अभय वर्मा एक बीघे में स्ट्रॉबेरी और करेला की सहफसली खेती करते हैं। जिससे वो लगभग तीन लाख रुपये की कमाई करते हैं। खेती मुनाफे का सौदा है, बशर्ते उसे सही तकन

Jalish·5 मई 2025·3 min
किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?
कमाई की बात

किसानों के लिए क्यों ज़रूरी है FARMER ID CARD?

डिजिटल कृषि मिशन के तहत देशभर में किसानों का Farmer ID कार्ड बनाया जा रहा है। फार्मर ID एग्री स्टैक प्लेटफॉर्म का एक जरूरी हिस्सा है। farmer id का मतलब है कि, हर किसान की एक खास पहचान (ID) बनाई जाएगी

Jalish·26 अप्रैल 2025·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs