Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. शिवराज सिंह चौहान बोले योजनाओं का पैसा सही किसानों तक पहुँचना ज़रूरी
एग्री बुलेटिन

शिवराज सिंह चौहान बोले योजनाओं का पैसा सही किसानों तक पहुँचना ज़रूरी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रबी सम्मेलन में कहा कि सरकारी योजनाओं का पैसा सही किसानों तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने उदाहरण दिया कि एक जिले में 700 किसानों की सूची में 150 से संपर्क नहीं हो

NP

Pooja Rai· Correspondent

16 सितंबर 2025· 2 min read

agriculture newskheti kisaniNews Potli
शिवराज सिंह चौहान बोले योजनाओं का पैसा सही किसानों तक पहुँचना ज़रूरी

शिवराज सिंह चौहान बोले योजनाओं का पैसा सही किसानों तक पहुँचना ज़रूरी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रबी सम्मेलन में कहा कि सरकारी योजनाओं का पैसा सही किसानों तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने उदाहरण दिया कि एक जिले में 700 किसानों की सूची में 150 से संपर्क नहीं हो सका और 158 को सब्सिडी नहीं मिली। नकली खाद-बीज बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही किसानों को फसल बीमा से जोड़ने और बाढ़ प्रभावित इलाकों में तेज़ मदद पहुँचाने का निर्देश दिया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को राष्ट्रीय रबी सम्मेलन की शुरुआत करते हुए अधिकारियों और राज्यों को चेताया कि सरकारी योजनाओं का पैसा सही लाभार्थियों तक पहुँचना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कृषि तभी सफल होगी जब केंद्र और राज्य मिलकर टीम की तरह काम करेंगे।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
उन्होंने एक उदाहरण देकर बताया कि एक जिले में 700 किसानों की सब्सिडी सूची बनाई गई थी। जब उन्होंने जांच करवाई तो पता चला कि 150 किसानों के संपर्क नंबर गलत या बंद थे। बाकी 500 में से 158 किसानों ने बताया कि उन्हें कोई सब्सिडी मिली ही नहीं। मंत्री ने कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खेती से जुड़े 6 अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
सम्मेलन में खेती से जुड़े 6 अहम मुद्दों पर चर्चा की जा रही है, जैसे—जलवायु सहनशील खेती, गुणवत्तापूर्ण बीज और खाद, कृषि और बागवानी में विविधता, प्रसार सेवाएँ और योजनाओं का बेहतर तालमेल।

ये भी पढ़ें - एथेनॉल से बची शुगर इंडस्ट्री, खेती में चाहिए नई तकनीक: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

कृषि वृद्धि दर 3.7% तक पहुँची
शिवराज सिंह चौहान ने किसानों और वैज्ञानिकों की मेहनत को सराहा और कहा कि देश की कृषि वृद्धि दर 3.7% तक पहुँची है। उन्होंने नकली खाद, बीज और कीटनाशक बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी और किसानों को मजबूरी में अतिरिक्त उत्पाद खरीदने से बचाने की बात कही।

ज्यादा से ज्यादा किसानों को फसल बीमा से जोड़ा जाए
उन्होंने कहा कि मौसम अब अनिश्चित हो गया है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ा जाए ताकि उन्हें नुकसान होने पर राहत मिल सके। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से मदद पहुँचाने और सोयाबीन व धान की फसलों में बीमारी की रिपोर्ट्स पर सतर्क रहने का निर्देश दिया।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— शिवराज सिंह चौहान बोले योजनाओं का पैसा सही किसानों तक पहुँचना ज़रूरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs