Skip to content
News Potli
एग्री बुलेटिन

लखनऊ के राजभवन में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प लगी है प्रदर्शनी, आलू व्यापार को नई दिशा देने के लिए सम्मेलन आयोजित

रंग-बिरंगे फूलों से सजी-धजी यह कोई बगिया नहीं है, बल्कि यह लखनऊ के राजभवन में पुष्प, फल और शाक-भाजी की लगाई गई प्रदर्शनी है। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में हर दिन हजारों लोग आ रहे हैं। इस प्रदर्शनी का उद

NP

Thamir· Correspondent

8 फ़रवरी 2025· 2 min read

लखनऊ के राजभवन में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प लगी है प्रदर्शनी, आलू व्यापार को नई दिशा देने के लिए सम्मेलन आयोजित

लखनऊ के राजभवन में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प लगी है प्रदर्शनी, आलू व्यापार को नई दिशा देने के लिए सम्मेलन आयोजित

रंग-बिरंगे फूलों से सजी-धजी यह कोई बगिया नहीं है, बल्कि यह लखनऊ के राजभवन में पुष्प, फल और शाक-भाजी की लगाई गई प्रदर्शनी है। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में हर दिन हजारों लोग आ रहे हैं। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य न केवल लोगों को खेती के फायदे के बारे में बताना, बल्कि नई तकनीकों को अपनाकर खेती को और फायदेमंद बनाना है। यह प्रदर्शनी कल, यानी 9 फरवरी तक रहेगी।

आलू की अलग-अलग वेरायटी के सीड प्रोवाइड करवाने वाली काव्य सीड कंपनी के सीईओ राहुल चौधरी कहते हैं, "हम किसानों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए बेहतर सीड की उपलब्ध करवाते हैं । अगर किसान अच्छे वेरायटी का सीड लगाएंगे तो उत्पादन अधिक होगा।

सीतापुर के युवा किसान ,मोहम्मद फ़हद फ़ारूक़ी ने बताया कि आज एक्सपोर्टर और इंपोर्टर का मीट रखा गया था ताकि किसान अपने आलू के निर्यात के बारे में सोच सकें। यहाँ किसानों को बेहतर आलू की सीड्स के बारे में जानकारी दी गई, जिससे वे अच्छे उत्पादन प्राप्त कर सकें। इसके अलावा, सहफसली खेती के बारे में भी चर्चा की गई, जिसमें बताया गया कि किस प्रकार आलू को अन्य फसलों के साथ मिलाकर उगाया जा सकता है।

राजभवन में लगी प्रदर्शनी को देखने आई नीलू सिंह बताती हैं कि मैं इस प्रदर्शनी को देखने के लिए हर साल उत्सुक रहती हूँ। यहाँ फूलों के अलावा आलू की अलग-अलग वेरायटी की जानकारी मिली। इसके अलावा सहफसल की कई वेरायटी देखने को मिली। किसानों के अलावा, अलग-अलग विभागों के फूलों की प्रदर्शनी देखना बहुत अच्छा था।

NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min