Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. राज्य सरकार दे रही है drone पर सब्सिडी, जाने और दिनभर की खबरें
एग्री बुलेटिन

राज्य सरकार दे रही है drone पर सब्सिडी, जाने और दिनभर की खबरें

दिनभर की खेती किसानी से जुड़ी खबरों की न्यूज पोटली में आपका स्वागत है। चलिए देखते हैं आज की पोटली में किसानों के लिए क्या क्या नया है। 1.आज कैबिनेट और CCEA की बैठक में मोदी सरकार MSP को लेके किसानों

NP

Pooja Rai· Correspondent

19 जून 2024· 3 min read

BAMETICCEAheatwave
राज्य सरकार दे रही है drone पर सब्सिडी, जाने और दिनभर की खबरें

राज्य सरकार दे रही है drone पर सब्सिडी, जाने और दिनभर की खबरें

दिनभर की खेती किसानी से जुड़ी खबरों की न्यूज पोटली में आपका स्वागत है। चलिए देखते हैं आज की पोटली में किसानों के लिए क्या क्या नया है।

1.आज कैबिनेट और CCEA की बैठक में मोदी सरकार MSP को लेके किसानों के लिए बड़ा एलान कर सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आज, 19 जून को कैबिनेट और कैबिनेट कमिटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स CCEA की बैठक में 14 फसलों की MSP रिवीजन पर चर्चा हो सकती है।
दालों का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार उड़द और तूर दाल के MSP में 10% तक की बढ़ोतरी कर सकती है।इसके साथ सोयाबीन और सनफ्लावर ऑयल में 5 से 7% तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 5% तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। CACP ने सरकार को अपनी सिफारिश सौंप दी है।


2.जुलाई के अंत से दाल की क़ीमतों में नरमी आने की संभावना है।

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने शुक्रवार को कहा कि अच्छे मानसून की उम्मीद के कारण बुआई में सुधार और आयात में बढ़ोतरी के कारण अगले महीने के अंत से तीन मुख्य दालों - तुअर, चना और उड़द दाल की कीमतों में नरमी आने की संभावना है।
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारी ने मोजाम्बिक और मलावी जैसे दक्षिण अफ्रीकी देशों से इन तीन दालों का आयात जुलाई के अंत से बढ़ने की बात कही, जिससे घरेलू आपूर्ति बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

3.बिहार सरकार ड्रोन से कीटनाशी छिड़काव योजना के तहत किसानों को ड्रोन से छिड़काव पर प्रति एकड़ 50 फीसदी की सब्सिडी दे रही है।

BAMETI के मुताबिक, पौधा संरक्षण कृषि विभाग के द्वारा किसानों को अनुदानित दर पर ड्रोन से कीटनाशी छिड़काव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ड्रोन से छिड़काव पर प्रति एकड़ 50 फीसदी अधिकतम 240 रुपये अनुदान देय होगा। एक किसान को अधिकतम 10 एकड़ के लिए अनुदान देय होगा। ड्रोन से किसानों को कीटनाशी छिड़काव के लिए राज्य स्तर से 4 ड्रोन सर्विस प्रोवाइडर का चयन किया गया है।

और अब किसानों से लिए सबसे उपयोगी मौसम की जानाकरी

4.मौसम अपडेट :

IMD ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के कई हिस्सों दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों और बिहार में heatwave का अलर्ट जारी किया है।

वहीं दूसरी ओर IMD ने यह भी कहा कि अगले 3 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और असम-मेघालय में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है और उसके बाद अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

मानसून की बात करें तो भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि छत्तीसगढ़ ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, बिहार और झारखंड में अगले 3-4 दिनमेंमॉनसूनपहुंचनेकीउम्मीदहै।

और आखिर में न्यूज पोटली की ज्ञान पोटली

5.जानिए कैसे गुड़, गोबर और छांछ से तैयार की जाती है शक्तिशाली organic compost.

खेती किसानी की रोचक जानकारी और जरुरी मुद्दों, नई तकनीक, नई मशीनों की जानकारी के लिए देखते रहिए न्यूज पोटली।

ये भी देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— राज्य सरकार दे रही है drone पर सब्सिडी, जाने और दिनभर की खबरें

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs