Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. राजस्थान के किसानों को सालाना मिलेंगे 9 हजार रुपए, गोपालक परिवारों को भी मिलेगा ब्याज मुक्त लोन
एग्री बुलेटिन

राजस्थान के किसानों को सालाना मिलेंगे 9 हजार रुपए, गोपालक परिवारों को भी मिलेगा ब्याज मुक्त लोन

राजस्थान सरकार कृषि क्षेत्र के उत्थान के लिए लगातार बड़े फैसले ले रही है।फ़िलहाल राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली रकम में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, ज

NP

Pooja Rai· Correspondent

10 मार्च 2025· 2 min read

agriculture newskheti kisaniNews Potli
राजस्थान के किसानों को सालाना मिलेंगे 9 हजार रुपए, गोपालक परिवारों को भी मिलेगा ब्याज मुक्त लोन

राजस्थान के किसानों को सालाना मिलेंगे 9 हजार रुपए, गोपालक परिवारों को भी मिलेगा ब्याज मुक्त लोन

राजस्थान सरकार कृषि क्षेत्र के उत्थान के लिए लगातार बड़े फैसले ले रही है।फ़िलहाल राज्य की भजनलाल शर्मा सरकार ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली रकम में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जिससे किसानों को आर्थिक मदद मिलेगी।अब राज्य के किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 2,000 रुपये की जगह 3,000 रुपये की राशि मिलेगी। आपको बता दें कि यह राशि प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अलावा दी जाती है।

राजस्थान में किसानों को पीएम किसान योजना के फायदे के अलावा राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का बेनिफिट्स भी दिया जा रहा है। इस तरह यहां के किसानों को केंद्र सरकार की पीएम किसान योजना के 6,000 रुपये और राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 3,000 रुपए हर साल दिए जाएंगे। इस तरह दोनों योजनाओं से राजस्थान के किसानों को हर साल 9,000 रुपये मिलेंगे।
वहीं, फसली लोन का दायरा बढ़ाते हुए आगामी वर्ष में 35 लाख से अधिक किसानों को 25,000 करोड़ रुपए का अल्पकालीन ब्याज मुक्त फसली लोन उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके ब्याज अनुदान पर 768 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - देश में मधुमक्खी पालन को मिलेगा बढ़ावा, उपकरण और ट्रेनिंग के लिए 60 प्रतिशत तक की सब्सिडी दे रही है सरकार

गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना का भी बढ़ाया गया दायरा
राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना का भी दायरा बढाते हुए 2.50 लाख अतिरिक्त गोपालक परिवारों को ब्याज मुक्त लोन उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं, दीर्घकालीन सहकारी कृषि एवं अकृषि सेक्टर के लिए 400 करोड़ रुपये के लोन पर 5 फीसदी ब्याज अनुदान की घोषणा की गई है। ये सभी घोषणाएं किसानों एवं पशुपालकों को सशक्त बनाने वाली हैं।
प्रदेश में 95 हजार से अधिक नए किसानों को लोन वितरित किया गया है। वहीं, राजस्थान सहकारी गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 28 हजार से अधिक गोपालक परिवारों को 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त अल्पकालीन लोन उपलब्ध करवाया गया है।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— राजस्थान के किसानों को सालाना मिलेंगे 9 हजार रुपए, गोपालक परिवारों को भी मिलेगा ब्याज मुक्त लोन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs