Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. रबी सीजन 2026-27: सरकार ने बढ़ाई MSP, किसानों को मिलेगा ज्यादा दाम
एग्री बुलेटिन

रबी सीजन 2026-27: सरकार ने बढ़ाई MSP, किसानों को मिलेगा ज्यादा दाम

कैबिनेट ने रबी सीजन 2026-27 के लिए एमएसपी बढ़ा दिए हैं। कुसुम में 600 रुपये और मसूर में 300 रुपये प्रति क्विंटल की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। गेहूँ 2,585, जौ 2,150, चना 5,875, मसूर 7,000, सरसों 6,200

NP

Pooja Rai· Correspondent

2 अक्टूबर 2025· 2 min read

agriculture newscabinet decisionkheti kisani
रबी सीजन 2026-27: सरकार ने बढ़ाई MSP, किसानों को मिलेगा ज्यादा दाम

रबी सीजन 2026-27: सरकार ने बढ़ाई MSP, किसानों को मिलेगा ज्यादा दाम

कैबिनेट ने रबी सीजन 2026-27 के लिए एमएसपी बढ़ा दिए हैं। कुसुम में 600 रुपये और मसूर में 300 रुपये प्रति क्विंटल की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। गेहूँ 2,585, जौ 2,150, चना 5,875, मसूर 7,000, सरसों 6,200 और कुसुम 6,540 रुपये प्रति क्विंटल तय किए गए हैं। इससे किसानों को लागत पर बेहतर मुनाफा मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक में रबी सीजन 2026-27 की सभी अनिवार्य फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई।

किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य
सरकार ने यह कदम किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम दिलाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए उठाया है। एमएसपी में सबसे अधिक बढ़ोतरी कुसुम के लिए 600 रुपये प्रति क्विंटल और मसूर के लिए 300 रुपये प्रति क्विंटल की गई है।

ये भी पढ़ें - यूपी में मोटे अनाज की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर से शुरू, 31 दिसंबर तक चलेगी खरीफ सीजन की खरीद

फसलों के लिए नई MSP दरें (रुपये प्रति क्विंटल)

फसलनया MSP 2026-27पुराना MSP 2025-26बढ़ोतरी

गेहूँ2,5852,425+160

जौ2,1501,980+170

चना5,8755,650+225

मसूर7,0006,700+300

रेपसीड और सरसों6,2005,950+250

कुसुम6,5405,940+600

लागत पर अच्छा मुनाफा
नए MSP तय करते समय सरकार ने उत्पादन लागत से कम से कम 1.5 गुना दाम सुनिश्चित किया है। उदाहरण के तौर पर –

गेहूँ पर किसानों को लागत से 109% ज्यादा दाम मिलेगा।

रेपसीड और सरसों पर 93%

मसूर पर 89%

चने पर 59%

जौ पर 58%

कुसुम पर 50% लाभ मिलेगा

सरकार का कहना है कि इस बढ़ोतरी से किसानों को लाभकारी मूल्य मिलेगा और फसल विविधीकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— रबी सीजन 2026-27: सरकार ने बढ़ाई MSP, किसानों को मिलेगा ज्यादा दाम

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs