Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूरिया और DAP की मांग तेज, कॉम्प्लेक्स खाद की बिक्री घटी
एग्री बुलेटिन

यूरिया और DAP की मांग तेज, कॉम्प्लेक्स खाद की बिक्री घटी

नवंबर के पहले तीन हफ्तों में खाद की बिक्री पिछले साल की तुलना में 6% बढ़ी है। यूरिया की बिक्री सबसे ज्यादा 12% बढ़ी, जबकि DAP में 7% की बढ़ोतरी दर्ज हुई। वहीं MOP की बिक्री स्थिर रही और कॉम्प्लेक्स खा

NP

Pooja Rai· Correspondent

1 दिसंबर 2025· 3 min read

agriculture newscomplex fertilizerskheti kisani
यूरिया और DAP की मांग तेज, कॉम्प्लेक्स खाद की बिक्री घटी

यूरिया और DAP की मांग तेज, कॉम्प्लेक्स खाद की बिक्री घटी

नवंबर के पहले तीन हफ्तों में खाद की बिक्री पिछले साल की तुलना में 6% बढ़ी है। यूरिया की बिक्री सबसे ज्यादा 12% बढ़ी, जबकि DAP में 7% की बढ़ोतरी दर्ज हुई। वहीं MOP की बिक्री स्थिर रही और कॉम्प्लेक्स खाद की बिक्री 5% घट गई।सरकार का कहना है कि देश में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है, खासकर DAP का स्टॉक मांग से काफी ज्यादा है। रबी सीजन में गेहूं और सरसों की बुवाई बढ़ने के कारण खाद की मांग अब भी तेजी पर है।

नवंबर के पहले तीन हफ्तों में देशभर में खाद की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 6% बढ़ी है। किसानों की तरफ से खरीदी गई खाद में यूरिया और DAP की मांग सबसे ज्यादा बढ़ी, जबकि कुछ अन्य खादों की बिक्री धीमी रही।

किस खाद की कितनी बिक्री बढ़ी?
सरकारी आंकड़ों के अनुसार यूरिया की बिक्री 12% बढ़ी, जो सबसे अधिक बढ़ोतरी है। यूरिया किसानों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली खाद है, इसलिए इसकी मांग हमेशा ज्यादा रहती है।साथ ही DAP की बिक्री 7% बढ़ी। गेहूं और सरसों जैसी रबी फसलों में बुवाई से पहले किसान इसे अधिक मात्रा में इस्तेमाल करते हैं। वहीं MOP (म्यूरेट ऑफ पोटाश) की बिक्री में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह पिछले साल जितनी थी, उतनी ही रही। जबकि कॉम्प्लेक्स खाद की बिक्री में 5% की कमी दर्ज की गई।

अब तक कुल कितनी खाद बिकी?
1–21 नवंबर के बीच कुल 47.17 लाख टन खाद बिकी, जो पिछले साल की इसी अवधि में हुई 44.52 लाख टन बिक्री से ज्यादा है।

खाद का प्रकारपिछले साल (लाख टन)इस साल (लाख टन)

यूरिया20.9523.42

DAP10.5311.29

MOP1.671.67

कॉम्प्लेक्स11.3710.79

सरकार का दावा
खाद मंत्रालय के अनुसार किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि देश में खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।DAP का स्टॉक अकेले ही 28.62 लाख टन है, जबकि पूरे नवंबर की मांग 17.19 लाख टन है।सरकार ने बताया कि इस बार DAP का ओपनिंग स्टॉक पिछले रबी सीजन की तुलना में 7.84 लाख टन ज्यादा था।

ये भी पढ़ें -कम संसाधनों से शुरुआत कर खेती में बनाई बड़ी पहचान, बाराबंकी के युवा किसान मयंक वर्मा की कहानी

कितना स्टॉक मौजूद है?
नवंबर की शुरुआत में देश में स्टॉक।

खादस्टॉक (लाख टन)

यूरिया50.54

DAP19.05

MOP7.33

कॉम्प्लेक्स36.21

गेहूं और सरसों की बुवाई से मांग बढ़ी
रबी फसल की बुवाई फिलहाल तेजी से हो रही है। इस समय गेहूं की बुवाई पिछले साल से 20% ज्यादा दर्ज की गई है।दोनों फसलों में किसान शुरुआत में DAP ज्यादा उपयोग करते हैं।कृषि वैज्ञानिकों का सुझाव है कि सरसों में DAP के बदले SSP (सिंगल सुपर फॉस्फेट) का विकल्प अपनाया जा सकता है। लेकिन गेहूं में DAP अधिक उपयोगी रहता है।

DAP और SSP में क्या अंतर है?

खादपोषक तत्व

DAP18% नाइट्रोजन + 46% फॉस्फोरस

SSP16% फॉस्फोरस + 11% सल्फर + 19% कैल्शियम

DAP में फॉस्फोरस ज्यादा होने के कारण गेहूं में इसे प्राथमिकता दी जाती है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— यूरिया और DAP की मांग तेज, कॉम्प्लेक्स खाद की बिक्री घटी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs