Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी में मूंग-मूंगफली की MSP पर होगी खरीद...केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
एग्री बुलेटिन

यूपी में मूंग-मूंगफली की MSP पर होगी खरीद...केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर. केंद्र सरकार ने राज्य में मूंग और मूंगफली की MSP पर खरीद की मंजूरी दे दी है. यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने इसकी जानकारी दी. सरकार के इस फैसले से जायद

NP

Pooja Rai· Correspondent

12 जून 2025· 2 min read

agriculture newsGROUNDNUT PROCUREMENTkheti kisani
यूपी में मूंग-मूंगफली की MSP पर होगी खरीद...केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

यूपी में मूंग-मूंगफली की MSP पर होगी खरीद...केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर. केंद्र सरकार ने राज्य में मूंग और मूंगफली की MSP पर खरीद की मंजूरी दे दी है. यूपी के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने इसकी जानकारी दी. सरकार के इस फैसले से जायद की खेती करने वाले किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल सकेगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की पहल से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में यह स्वीकृति मिली. प्रदेश में इस बार मूंग का रकबा 1.60 लाख हेक्टेयर और मूंगफली का रकबा 1.74 लाख हेक्टेयर रहा है. इन दोनों फसलों की भरपूर खेती को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र से इनकी MSP पर खरीद की मांग की थी. आपको बता दें कि राज्य में मूंग की खरीद 34,720 मीट्रिक टन होगी. वहीं मूंगफली की खरीद 50,750 मीट्रिक टन की जाएगी.

ये भी पढ़ें - मात्र एक एकड़ खेत में साल में दस बारह फसलों की खेती करते हैं इंद्रजीत, जानिए इनकी सब्जियां मार्केट में महंगी क्यों बिकती हैं ?

मक्के की MSP पर खरीद की माँग की
केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्वासन दिया है कि जरूरत पड़ने पर खरीद लक्ष्य और भी बढ़ाया जा सकता है. साथ ही उड़द की MSP खरीद का प्रस्ताव मिलने पर उसे भी जल्द मंजूरी दी जाएगी. वहीं राज्य के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने केंद्र सरकार से यह भी आग्रह किया है कि जायद में प्रदेश मक्का की खेती 4.80 लाख हेक्टेयर में की जा रही. सरकार उसे भी न्यूनतम समर्थन मूल्य के दायरे में लाए. इससे किसानों की आय बढ़ेगी. एमएसपी की यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब किसान फसल की तुड़ाई और बिक्री की तैयारी कर रहे हैं.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी में मूंग-मूंगफली की MSP पर होगी खरीद...केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs