Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी में खाद की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, जिला कृषि अधिकारी निलंबित
एग्री बुलेटिन

यूपी में खाद की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, जिला कृषि अधिकारी निलंबित

उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद की कालाबाजारी पर सख्ती बढ़ा दी है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के अनुसार प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है और 130 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा उर्वरक उपलब्ध है। कालाबाजारी और ल

NP

Pooja Rai· Correspondent

26 दिसंबर 2025· 2 min read

agriculture newsfertilizer distributionkheti kisani
यूपी में खाद की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, जिला कृषि अधिकारी निलंबित

यूपी में खाद की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, जिला कृषि अधिकारी निलंबित

उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद की कालाबाजारी पर सख्ती बढ़ा दी है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के अनुसार प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है और 130 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा उर्वरक उपलब्ध है। कालाबाजारी और लापरवाही पर सिद्धार्थनगर के जिला कृषि अधिकारी को निलंबित किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नकली खाद और तस्करी करने वालों पर NSA तक की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने साफ कहा है कि राज्य में खाद की कोई कमी नहीं है और कालाबाजारी या गड़बड़ी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सिद्धार्थनगर के कृषि अधिकारी निलंबित
कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 64 जिलों में 4,000 मीट्रिक टन से ज्यादा उर्वरक उपलब्ध है। केवल 11 जिले ऐसे हैं जहां स्टॉक 200 मीट्रिक टन से कम है, लेकिन कुल मिलाकर प्रदेश में खाद संकट जैसी कोई स्थिति नहीं है।शाही ने बताया कि सिद्धार्थनगर जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता होने के बावजूद कालाबाजारी, ज्यादा दाम वसूलने और तस्करी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन पर रोक लगाने में नाकाम रहने के कारण जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - ठंड बढ़ते ही रबी फसलों के लिए अलर्ट, कृषि वैज्ञानिकों ने जारी की एडवाइजरी

अनियमितता पर सख्त कार्रवाई
कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। जहां भी खाद की कालाबाजारी, टैगिंग या ओवररेटिंग की शिकायत मिलेगी, वहां जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खाद की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करें और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर तुरंत कार्रवाई करें। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सख्त निर्देश दिए हैं कि नकली खाद बेचने, मिलावट करने या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) तक के तहत कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश में पर्याप्त खाद मौजूद
कृषि विभाग के अनुसार, इस समय प्रदेश में यूरिया, डीएपी और एनपीके मिलाकर 130 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा खाद उपलब्ध है, जिससे किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी में खाद की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, जिला कृषि अधिकारी निलंबित

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs