Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी: छुट्टा पशुओं से फसल बचाने के लिए योगी सरकार में खास योजना पर मंथन
एग्री बुलेटिन

यूपी: छुट्टा पशुओं से फसल बचाने के लिए योगी सरकार में खास योजना पर मंथन

माना जा रहा है 2024 के आम चुनावों से पहले किसानों को योगी आदित्नाथ सरकार उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए नासूर बनी समस्या का बड़ा समाधान करेगी। खेत सुरक्षा योजना पहले से कई राज्यों में लागू है। मुख्यमं

NP

Ashish· Correspondent

8 जुलाई 2023· 3 min read

agricultural subsidyJhatka machinekheti kisani
यूपी: छुट्टा पशुओं से फसल बचाने के लिए योगी सरकार में खास योजना पर मंथन

यूपी: छुट्टा पशुओं से फसल बचाने के लिए योगी सरकार में खास योजना पर मंथन

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश सरकार छुट्टा पशुओं की समस्या से जूझते किसानों के लिए खेत सुरक्षा योजना शुरु करने वाली है। मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के तहत किसानों को खेत के चारों तरफ सोलर फेंसिंग लगवानी होगी। जिस पर लगने वाली लागत का 60 फीसदी खर्च सरकार देगी। इस तरह के प्रस्ताव पर कवायद जारी है।
माना जा रहा है 2024 के आम चुनावों से पहले किसानों को योगी आदित्नाथ सरकार उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए नासूर बनी समस्या का बड़ा समाधान करेगी। खेत सुरक्षा योजना पहले से कई राज्यों में लागू है। सोलर फेसिंग योजना के तहत किसान खेत के चारों तरफ तार लगवाएंगे, जिसमें 12 वोल्ट का करंट होगा। जानवरों के खेत के पास आते ही उनको एक झटका लगेगा, ये झटका सिर्फ जानवरों को डराने के लिए हैं, इससे उनको किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। फेंसिंग का ये पूरा सिस्टम सोलर से संचालित होगा, यानि बिजली की जरुरत नहीं होगी।
मीडिया रिपोर्ट के अऩुसार राजस्थान, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और हिमांचल प्रदेश में इस तरह की योजना पहले से ही चल रही हैं और वहां के किसानों को इसका लाभ भी मिल रहा है। इन प्रदेशों से मिले फीडबैक के बाद यूपी के कृषि विभाग ने ये प्रस्ताव तैयार किया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ देवेश चतुर्वेदी कहा है कि ये प्रस्ताव जल्द कैबिनेट के पास भेजा जाएगा।

कटीले तार

सोलर फेंसिंग

योजना लाने के पीछे का कारण
20वीं पशुगणना के मुताबिक उत्तर प्रदेश में करीब 11 करोड़ 80 लाख छुट्टा पशु हैं जो देश में सबसे ज्यादा है। जनवरी 2023 की पशुपालन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में छोटे बड़े कुल 6,507 गो आश्रय स्थल हैं, जिनमें 10,18,615 गोवंश संरक्षित हैं, जबकि 1 लाख 61 हजार गोवंश मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत लोगों/पशुपालकों को दिए गए। जिसके लिए उन्हें प्रति पशु 30 रुपए प्रति दिन का मिलते हैं। इन सबके बावजूद अपनी फसलों को बचाने के लिए किसान दिन-रात खेतों की रखवाली कर रहे हैं। किसानों के मुताबिक योगी सरकार के लिए ग्रामीण इलाकों में छुटटा पशु योगी सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं।
किसान छुट्टा पशुओं से बचने के लिए खेत के चारों तरफ कटीले तार लगाते हैं, जिससे कई बार जानवर चोटिल हो जाते हैं। कटीले और आरी वाले तारों पर नियमत प्रतिबंद्ध है लेकिन किसान कटीले तार लगवाते हैं, किसानों के मुताबिक उनके पास इसके अलावा कोई चारा नहीं है। ऐसे में सोलर फेंसिंग से जुड़ी खेत सुरक्षा योजना के किसानों के लिए काफी लाभकारी हो सकती है।

यूट्यूब पर देखिए पूरा वीडियो

सिस्टम कैसे काम करता है
इस सिस्टम को ऑपरेट करने में किसी विशेष तकनीकी जानकारी की जरूरत नहीं है। खेत के चारों तरफ जैसे कटीले तार लगाए जाते हैं, उसी प्रकार से तार लगाए जाएंगे बस इन तारों में 12 वोल्ट का करेंट दौड़ेगा। करेंट के लिए किसी बिजली की जरूरत नहीं होगी उसके लिए सोलर प्लेट का सहारा लिया जाएगा। यदि किसी किसान ने पहले से ही ट्यूबवेल चलाने के लिए सोलर प्लेट लगावाई हुई है, तो वो इसको उस सिस्टम से जोड़ सकता है जिससे आने वाले खर्च में कमी आएगी।

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी: छुट्टा पशुओं से फसल बचाने के लिए योगी सरकार में खास योजना पर मंथन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Ashish

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs