Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी के 1520 मास्टर ट्रेनर्स को शाहजहाँपुर में दी जा रही है गन्ना खेती की ट्रेनिंग, ये किसानों को सिखायेंगे खेती का तरीका
एग्री बुलेटिन

यूपी के 1520 मास्टर ट्रेनर्स को शाहजहाँपुर में दी जा रही है गन्ना खेती की ट्रेनिंग, ये किसानों को सिखायेंगे खेती का तरीका

शाहजहाँपुर, यूपी। गन्ना किसानों की आय में वृद्धि और कृषि पद्धतियों में तकनीकी सुधार के उद्देश्य से शुरू किए गए ’’मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम’’ की शुरुआत वित्त एवं संसदीय कार्य मंत

NP

Pooja Rai· Correspondent

20 अप्रैल 2025· 2 min read

agriculture newsfarmingkheti kisani
यूपी के 1520 मास्टर ट्रेनर्स को शाहजहाँपुर में दी जा रही है गन्ना खेती की ट्रेनिंग, ये किसानों को सिखायेंगे खेती का तरीका

यूपी के 1520 मास्टर ट्रेनर्स को शाहजहाँपुर में दी जा रही है गन्ना खेती की ट्रेनिंग, ये किसानों को सिखायेंगे खेती का तरीका

शाहजहाँपुर, यूपी। गन्ना किसानों की आय में वृद्धि और कृषि पद्धतियों में तकनीकी सुधार के उद्देश्य से शुरू किए गए ’’मुख्यमंत्री गन्ना कृषक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम’’ की शुरुआत वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार सुरेश खन्ना द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य भर से चयनित कुल 1520 मास्टर ट्रेनर्स को ट्रेनिंग दिया जाएगा। ये मास्टर ट्रेनर्स आगे चलकर न्याय पंचायत स्तर पर कृषकों को ट्रेनिंग देंगे, जिससे गन्ना किसानों की उपज क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

इस कार्यक्रम के माध्यम से कम समय में अधिक से अधिक किसानों तक उन्नत खेती की जानकारी पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनपद शाहजहाँपुर की गन्ना विकास परिषद रौजा, पुवायाँ, तिलहर एवं निगोही के कुल 45 गन्ना पर्यवेक्षक, चीनी मिल के गन्ना विकास से जुड़े कार्मिक एवं प्रगतिशील किसान मास्टर ट्रेनर का ट्रेनिंग ले रहे हैं।
इस कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर निदेशक गन्ना शोध परिषद, शाहजहाँपुर वी.के. शुक्ल ने मा. मंत्री सुरेश खन्ना का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की उपयोगिता और इसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य प्रदेश के कृषकों तक आधुनिक गन्ना खेती की वैज्ञानिक विधियों और उन्नत तकनीकों को पहुंचाना है।

ये भी पढ़ें - मिर्जापुर के शिखर ब्लॉक में कृषि मंत्री ने मक्का, पपीता और मूंगफली की खेती का निरीक्षण कर किसानों का हाल जाना

1.50 लाख कुंतल ब्रीडर सीड के उत्पादन के लिए बधाई दी
मंत्री सुरेश खन्ना ने गन्ना शोध परिषद द्वारा 1.50 लाख कुंतल ब्रीडर सीड के उत्पादन एवं वितरण के लिए निदेशक वी.के. शुक्ला एवं उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश गन्ना उत्पादन में नई ऊँचाइयों को छुएगा और किसान आत्मनिर्भर बनेंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने एकमत से संकल्प लिया कि इस प्रशिक्षण अभियान के माध्यम से किसानों तक सर्वोत्तम तकनीक एवं जानकारी पहुंचाई जाएगी, जिससे प्रदेश में गन्ना उत्पादकता के साथ-साथ किसानों की आय में भी अपेक्षित वृद्धि सुनिश्चित हो सके। उद्घाअन अवसर पर उपगन्ना आयुक्त बरेली, जिला गन्ना अधिकारी शाहजहाँपुर, सहायक निदेशक डा.पी.के. कपिल, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. एन.पी. गुप्ता, सहायक चीनी आयुक्त शाहजहाँपुर, प्रगतिशील कृषक कौशल मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, चीनी मिलों के महाप्रबन्धक एवं गन्ना शोध के सभी वैज्ञानिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. संजीव पाठक द्वारा किया गया।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी के 1520 मास्टर ट्रेनर्स को शाहजहाँपुर में दी जा रही है गन्ना खेती की ट्रेनिंग, ये किसानों को सिखायेंगे खेती का तरीका

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs