Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. यूपी कृषि विभाग का नया कदम, खेती-किसानी की हर जानकारी अब एक फोन कॉल पर
एग्री बुलेटिन

यूपी कृषि विभाग का नया कदम, खेती-किसानी की हर जानकारी अब एक फोन कॉल पर

उत्तर प्रदेश कृषि विभाग ने किसानों की मदद के लिए 0522-2317003 हेल्पलाइन शुरू की है, जिस पर खेती, बीज, खाद, सब्सिडी और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। यह सेवा सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 से शाम 6 बजे

NP

Pooja Rai· Correspondent

30 जनवरी 2026· 2 min read

agriculture newsfarmers helpline numberNews Potli
यूपी कृषि विभाग का नया कदम, खेती-किसानी की हर जानकारी अब एक फोन कॉल पर

यूपी कृषि विभाग का नया कदम, खेती-किसानी की हर जानकारी अब एक फोन कॉल पर

उत्तर प्रदेश कृषि विभाग ने किसानों की मदद के लिए 0522-2317003 हेल्पलाइन शुरू की है, जिस पर खेती, बीज, खाद, सब्सिडी और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। यह सेवा सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने परियोजनाओं और बजट खर्च में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण काम के निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की मदद के लिए कृषि विभाग की ओर से एक खास हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है। इस नंबर पर फोन करके किसान खेती-किसानी से जुड़ी हर जरूरी जानकारी ले सकते हैं। यह हेल्पलाइन 0522-2317003 है, जिस पर सोमवार से शुक्रवार, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बात की जा सकती है।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने यह हेल्पलाइन कृषि निदेशालय, लखनऊ में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जारी की। उन्होंने कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बीज नीति-2025, चल रही परियोजनाओं और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

हेल्पलाइन से मिलेगी सभी जानकारी
इस हेल्पलाइन के जरिए किसान डिजिटल कृषि सर्वे, किसान पंजीकरण, सोलर पंप, कृषि यंत्रों पर मिलने वाली सब्सिडी, बीज, खाद और कीटनाशकों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ले सकेंगे। साथ ही कृषि विभाग की सभी योजनाओं की सही और भरोसेमंद जानकारी भी इसी नंबर पर मिलेगी।

ये भी पढ़ें - Economic Survey 2025-26: खाद नीति में बदलाव की जरूरत, यूरिया के अंधाधुंध इस्तेमाल पर ब्रेक

बिचौलियों से बचाएगा यह हेल्पलाइन
कृषि मंत्री ने कहा कि यह हेल्पलाइन किसानों को बिचौलियों से बचाकर सीधे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करेगी और सही जानकारी समय पर उपलब्ध कराएगी।बैठक के दौरान मंत्री ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि काम की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और सभी परियोजनाएं तय समय पर पूरी की जाएं। जिन योजनाओं में बजट खर्च धीमा है, उस पर भी मंत्री ने कड़ी चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित से जुड़ी योजनाओं में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। बजट का सही और समय पर इस्तेमाल होना चाहिए, ताकि किसानों को योजनाओं का लाभ बिना देरी मिले।इस बैठक में कृषि विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी कृषि विभाग का नया कदम, खेती-किसानी की हर जानकारी अब एक फोन कॉल पर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs