Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. मिजोरम के फूलों की खुशबू पूरी दुनिया को आकर्षित करती है, मार्केटिंग के जरिए इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जाएगा: चौहान
एग्री बुलेटिन

मिजोरम के फूलों की खुशबू पूरी दुनिया को आकर्षित करती है, मार्केटिंग के जरिए इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जाएगा: चौहान

इन दिनों केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह पूर्वोत्तर दौरे पर हैं। पहला दिन उनका मिजोरम में बिता। मिजोरम के कृषि क्षेत्र के विकास पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि चाहे मिजोरम की फसलें हो, चाहे फल, पैशन

NP

Pooja Rai· Correspondent

16 मई 2025· 2 min read

agriculture newskheti kisanimizoram
मिजोरम के फूलों की खुशबू पूरी दुनिया को आकर्षित करती है, मार्केटिंग के जरिए इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जाएगा: चौहान

मिजोरम के फूलों की खुशबू पूरी दुनिया को आकर्षित करती है, मार्केटिंग के जरिए इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जाएगा: चौहान

इन दिनों केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह पूर्वोत्तर दौरे पर हैं। पहला दिन उनका मिजोरम में बिता। मिजोरम के कृषि क्षेत्र के विकास पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि चाहे मिजोरम की फसलें हो, चाहे फल, पैशन फ्रूट्स, अदरक, हल्दी, गोभी, बैंगन, टमाटर इत्यादि सबका बहुत महत्व है। यहां के फूल की सुगन्ध सारी दुनिया को आकर्षित करती है। अब हमारा लक्ष्य है कि इन फसलों को केवल मिजोरम तक ही सीमित नहीं रहने देना है। इनकी मार्किटिंग, ब्राडिंग करके देश और दुनिया में भेजना है। इसमें हम कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। हमें किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्वोत्तर दौरे के पहले दिन मिजोरम, इंफाल के थेनजोल स्थित बागवानी महाविद्यालय के दो नए भवनों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। बागवानी महाविद्यालय, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का ही हिस्सा है, जिसके प्रशासनिक सह अकादमिक और पारगमन भवन का केंद्रीय मंत्री चौहान द्वारा उद्घाटन किया गया।

खराब मौसम के कारण चौहान बागवानी महाविद्यालय नहीं पहुंच पाएं, लेकिन वर्चुअल माध्यम से ही उन्होंने भवनों का उद्घाटन कर अपनी शुभकामनाएं दीं और संदेश प्रेषित किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संदेश में कहा कि मैं आज मिजोरम में थेनजोल आने वाला था लेकिन मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर से थेनजोल पहुंचना संभव नहीं हो सका। इसके लिए मैं आपसे माफी चाहता हूं।

ये भी पढ़ें - IFFCO और FDRVC के बीच हुआ समझौता, अब किसानों को आसानी से मिलेंगे नैनो उर्वरक और जैविक इनपुट

पूर्वोत्तर को आगे बढ़ाना पीएम का संकल्प
चौहान ने कहा कि मैं छात्रों और बेटे-बेटियों से भी बात करूंगा। मिजोरम अद्भुत प्रदेश है। पूर्वोत्तर को आगे बढ़ाना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है। विकसित भारत के लिए विकसित मिजोरम और विकसित मिजोरम के लिए, विकसित खेती और समृद्ध किसान जरूरी है।
केंद्रीय मंत्री चौहान ने सभी से मिजोरम राज्य को विकसित बनाने में सहयोग करने का आह्वान भी किया।

1,500 से अधिक किसानों ने भाग लिया
इस अवसर पर मिजोरम के राज्यपाल जनरल (डॉ.) वी.के. सिंह, मुख्यमंत्री पु. लालदुहोमा और विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. अनुपम मिश्रा भी उपस्थित रहें। इस कार्यक्रम में किसानों और केवीके की भागीदारी के साथ नवीनतम बागवानी विकास को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें 1,500 से अधिक किसानों ने भाग लिया।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— मिजोरम के फूलों की खुशबू पूरी दुनिया को आकर्षित करती है, मार्केटिंग के जरिए इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाया जाएगा: चौहान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs