Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. महाराष्ट्र में विधान परिषद में मोबाइल गेम खेलने वाले कृषि मंत्री कोकाटे को पद से हटाया गया, अब मिली नई जिम्मेदारी
एग्री बुलेटिन

महाराष्ट्र में विधान परिषद में मोबाइल गेम खेलने वाले कृषि मंत्री कोकाटे को पद से हटाया गया, अब मिली नई जिम्मेदारी

महाराष्ट्र में राकांपा विधायक माणिकराव कोकाटे को कृषि मंत्री के पद से हटाया गया. मोबाइल पर रमी गेम खेलने के विवाद के बाद उन्हें खेल व अल्पसंख्यक विभाग सौंपा गया है. अब कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी दत्त

NP

Pooja Rai· Correspondent

1 अगस्त 2025· 2 min read

agriculture ministeragriculture newsDattatreya Bharne
महाराष्ट्र में विधान परिषद में मोबाइल गेम खेलने वाले कृषि मंत्री कोकाटे को पद से हटाया गया, अब मिली नई जिम्मेदारी

महाराष्ट्र में विधान परिषद में मोबाइल गेम खेलने वाले कृषि मंत्री कोकाटे को पद से हटाया गया, अब मिली नई जिम्मेदारी

महाराष्ट्र में राकांपा विधायक माणिकराव कोकाटे को कृषि मंत्री के पद से हटाया गया. मोबाइल पर रमी गेम खेलने के विवाद के बाद उन्हें खेल व अल्पसंख्यक विभाग सौंपा गया है. अब कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी दत्तात्रेय भरणे को दी गई है.

महाराष्ट्र सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए एनसीपी विधायक और कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे को उनके पद से हटा दिया है. अब उन्हें खेल और युवा कल्याण विभाग की जिम्‍मेदारी सौंप दी गई है. वहीं, अब राज्य में इंदापुर से विधायक दत्तात्रेय भरणे को कृषि मंत्री का पद दिया गया. दोनों ही नेता अजित पवार गुट से हैं. भरणे के पास पहले खेल और और युवा कल्याण विभाग का जिम्‍मा था. राज्‍य सरकार ने 31 जुलाई काे नोटिफिकेशन जारी कर इस फेरबदल की जानकारी दी.

मोबाइल पर रमी गेम खेलने और किसानों पर विवादास्पद बयान देने जैसे मामलों में घिरे माणिकराव कोकाटे को सरकार ने खेल मंत्रालय के साथ-साथ अल्पसंख्यक विकास और औकाफ विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. यह बदलाव सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के तहत लागू हुआ है.

ये भी पढ़ें - दालों के आयात पर 100 प्रतिशत ड्यूटी लगाएं सरकार, किसान नेता ने की माँग

विवादों में रहे कोकाटे
आपको बता दें कि कोकाटे नासिक जिले के सिन्नर से विधायक हैं और वह एक बार फिर विवादों में घिरे जब मॉनसून सत्र के दौरान विधान परिषद में बैठकर मोबाइल फोन पर ऑनलाइन रमी गेम खेलने का उनका वीडियो सामने आया. उनका यह वीडियो एनसीपी (SP) नेता रोहित पवार और जितेंद्र आव्हाड ने सोशल मीडिया पर साझा कर उन्‍हें पद से हटाने की मांग की थी.
कोकाटे इससे पहले भी किसानों को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं, जिसपर उन्‍होंने माफी भी मांगी थी. कुछ महीने पहले उन पर किसानों की तुलना भिखारियों से करने का आरोप लगा था. यह मामला 1 रुपये वाली फसल बीमा योजना को लेकर कहा था कि राज्‍य सरकार 1 रुपये में फसल बीमा की सुवि‍धा दे रही है, जबकि‍ आज के समय में भिखारी भी 1 रुपये नहीं लेता. हालांकि, बाद में उन्‍होंने अपने बयान को लेकर माफी मांगी थी.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— महाराष्ट्र में विधान परिषद में मोबाइल गेम खेलने वाले कृषि मंत्री कोकाटे को पद से हटाया गया, अब मिली नई जिम्मेदारी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs