Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. भीलवाड़ा में किसानों का आंदोलन, समय पर और पारदर्शी फसल मुआवजे की मांग
एग्री बुलेटिन

भीलवाड़ा में किसानों का आंदोलन, समय पर और पारदर्शी फसल मुआवजे की मांग

भीलवाड़ा में कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर के नेतृत्व में किसानों ने “फसल मुआवजा जन अधिकार आंदोलन” शुरू किया। किसानों की शिकायत है कि मुआवजा कम और देर से मिलता है, गिरदावरी में गड़बड़ियाँ हैं। वे मांग कर

NP

Pooja Rai· Correspondent

19 सितंबर 2025· 3 min read

agriculture newsBhilwaraCrop Compensation People's Rights Movement
भीलवाड़ा में किसानों का आंदोलन,  समय पर और पारदर्शी फसल मुआवजे की मांग

भीलवाड़ा में किसानों का आंदोलन, समय पर और पारदर्शी फसल मुआवजे की मांग

भीलवाड़ा में कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर के नेतृत्व में किसानों ने “फसल मुआवजा जन अधिकार आंदोलन” शुरू किया। किसानों की शिकायत है कि मुआवजा कम और देर से मिलता है, गिरदावरी में गड़बड़ियाँ हैं। वे मांग कर रहे हैं कि मुआवजा पारदर्शी तरीके से, DBT के ज़रिए और समय पर मिले।

राजस्थान के भीलवाड़ा ज़िले में किसानों ने “फसल मुआवजा जन अधिकार आंदोलन” की शुरुआत की है। इस आंदोलन की अगुवाई कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर कर रहे हैं। आंदोलन का मक़सद है प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को समय पर और उचित मुआवजा दिलाना।

जमीनी हकीकत कुछ और
भारत में हर साल लाखों किसान बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि और अतिवृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से फसलों का भारी नुकसान झेलते हैं। सरकार की ओर से फसल बीमा और राहत योजनाएँ तो मौजूद हैं, लेकिन ज़मीनी हक़ीक़त अलग है। कई किसान अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं।

मौजूदा हालात और किसानों की शिकायतें
खरीफ सीज़न 2024-25 में राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण फसलों को 33% से ज्यादा नुकसान हुआ। सबसे गंभीर हालात शाहपुरा, जहाजपुर, फुलिया कलां, काछोला और कोटड़ी तहसीलों में देखने को मिल रहे हैं। सरकार ने इस आपदा से प्रभावित 96,000 किसानों के लिए ₹53.37 करोड़ की सहायता राशि मंज़ूर की है। लेकिन किसानों का कहना है कि यह मदद न तो पर्याप्त है और न ही समय पर पहुँच रही है। इसके अलावा, गिरदावरी प्रक्रिया में देरी और गड़बड़ियों की वजह से कई किसानों को या तो बहुत कम मुआवजा मिला है या अब तक कोई राहत नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें - पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और किसानों की अपील

आंदोलन की मुख्य माँगें
“फसल मुआवजा जन अधिकार आंदोलन” के तहत किसानों ने साफ माँग रखी है:
पारदर्शी और सही गिरदावरी हो।
छोटे और सीमांत किसानों को पहले भुगतान दिया जाए।
मुआवजा राशि फसल के वास्तविक नुकसान के अनुपात में तय हो।
भुगतान की अधिकतम समय सीमा तय की जाए।
किसानों को योजनाओं और भुगतान प्रक्रिया की पूरी जानकारी सरल भाषा में मिले।

सुधार की ज़रूरत
विशेषज्ञों और किसान नेताओं का मानना है कि फसल मुआवजा व्यवस्था में बड़े सुधार की ज़रूरत है। नुकसान का आकलन डिजिटल गिरदावरी और सैटेलाइट मैपिंग से तेज़ और सटीक तरीके से होना चाहिए। मुआवजा वितरण सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए तुरंत किया जाए और प्रभावित किसानों को अगली बुवाई के लिए बीज, खाद और ब्याजमुक्त कर्ज़ भी उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, राज्य सरकारों को तय समय पर केंद्र से मिली राशि किसानों तक पहुँचाने की जवाबदेही लेनी चाहिए। किसानों का कहना है कि वे राहत भीख के तौर पर नहीं, बल्कि अपने अधिकार के रूप में चाहते हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— भीलवाड़ा में किसानों का आंदोलन, समय पर और पारदर्शी फसल मुआवजे की मांग

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs