News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. भारत में बढ़ा जंगलों का एरिया, चीन फिर भी कैसे आगे है?
एग्री बुलेटिन

भारत में बढ़ा जंगलों का एरिया, चीन फिर भी कैसे आगे है?

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के अंतर्गत एक संस्था है जिसका नाम है खाद्य एवं कृषि संगठन. इस संस्था की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 2010 से 2020 तक हर साल 2,66,000 हेक्टेयर वन क्षेत्र विकसित किय

NP

Rohit·Correspondent·23 Jul 2024· 3 min read

भारत में बढ़ा जंगलों का एरिया, चीन फिर भी कैसे आगे है?

भारत में बढ़ा जंगलों का एरिया, चीन फिर भी कैसे आगे है?

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के अंतर्गत एक संस्था है जिसका नाम है खाद्य एवं कृषि संगठन. इस संस्था की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 2010 से 2020 तक हर साल 2,66,000 हेक्टेयर वन क्षेत्र विकसित किया है और इसी का नतीजा है कि इस अवधि के दौरान सबसे अधिक वन क्षेत्र वाले शीर्ष 10 देशों में भारत को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है. कल जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन 1,937,000 हेक्टेयर के अधिकतम वन क्षेत्र लाभ के साथ दुनिया में सबसे आगे है, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया 4,46,000 हेक्टेयर के साथ दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर है और टॉप 10 में शामिल अन्य देशों में चिली, वियतनाम, तुर्की, संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस, इटली और रोमानिया शामिल हैं. इस रिपोर्ट के साथ साठ यूएन की इस संस्था ने भारत के प्रयासों के लिए पीठ भी थपथपाई है. इसमें देश की वन्य कृषि को बेहतर समर्थन देने के उद्देश्य से एक नई राष्ट्रीय नीति का विकास शामिल है.

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि दुनिया के कुछ देशों में पेड़ों की कटाई में भी कमी आई है.
रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया में 2021 से 2022 तक वनों की कटाई में 8.4 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जबकि ब्राजील के अमेज़न में 2023 में वनों की कटाई में 50 प्रतिशत की कमी देखी गई. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2000 से 2010 और 2010 से 2020 के दौरान सकल वैश्विक मैंग्रोव हानि की दर में 23 प्रतिशत की कमी आई है. हालांकि रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि जंगलों का एरिया बेशक बढ़ा है लेकिन जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं की वजह से जंगलों में आग और कीटों का खतरा बढ़ रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार
"जंगल में आग की तीव्रता और घटनाएं दोनों बढ़ रही हैं. 2021 में जंगल की आग के कारण कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में बोरियल वनों का योगदान लगभग एक-चौथाई था। 2023 में, जंगल की आग से वैश्विक स्तर पर अनुमानित 6,687 मेगाटन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित होगा, जो उस वर्ष जीवाश्म ईंधन के जलने के कारण यूरोपीय संघ से होने वाले कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन से दोगुना से भी अधिक है.
चलते चलते एक बात और, चीन और भारत बेशक इस खबर पर खुश हो लें कि हमारे यहाँ जंगल का एरिया बढ़ गया लेकिन एक मजबूत देश में हालात बिल्कुल विपरीत हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में 2027 तक कीटों और बीमारियों के कारण 25 मिलियन हेक्टेयर वनभूमि को 20 प्रतिशत से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।

News Potli.
Clip & Share
“

— भारत में बढ़ा जंगलों का एरिया, चीन फिर भी कैसे आगे है?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture newsclimate changeFAO newsForest are gains in indiaIndia forest newsIndia newsindian among top 3 countriesNews Potli
NP

About the Author

Rohit

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs