Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. पशु पालन
  3. भारत में पहली बार जानवरों के लिए ब्लड बैंक और ट्रांसफ्यूजन गाइडलाइन जारी
पशु पालन

भारत में पहली बार जानवरों के लिए ब्लड बैंक और ट्रांसफ्यूजन गाइडलाइन जारी

भारत सरकार ने पहली बार जानवरों के लिए ब्लड ट्रांसफ्यूजन और ब्लड बैंक के राष्ट्रीय दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसमें राज्य-नियंत्रित ब्लड बैंक, ब्लड टाइपिंग और क्रॉस-मैचिंग की अनिवार्यता, स्वैच्छिक दान,

NP

Pooja Rai· Correspondent

26 अगस्त 2025· 2 min read

animal husbandarydairy businessNews Potli
भारत में पहली बार जानवरों के लिए ब्लड बैंक और ट्रांसफ्यूजन गाइडलाइन जारी

भारत में पहली बार जानवरों के लिए ब्लड बैंक और ट्रांसफ्यूजन गाइडलाइन जारी

भारत सरकार ने पहली बार जानवरों के लिए ब्लड ट्रांसफ्यूजन और ब्लड बैंक के राष्ट्रीय दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसमें राज्य-नियंत्रित ब्लड बैंक, ब्लड टाइपिंग और क्रॉस-मैचिंग की अनिवार्यता, स्वैच्छिक दान, राष्ट्रीय ब्लड बैंक नेटवर्क और भविष्य के लिए मोबाइल ब्लड यूनिट जैसी व्यवस्थाएँ शामिल हैं। यह पहल पशु कल्याण, ग्रामीण आजीविका और वेटरनरी स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूती देगी।

भारत सरकार ने जानवरों में ब्लड ट्रांसफ्यूजन और ब्लड बैंक के लिए देश का पहला राष्ट्रीय दिशानिर्देश और एसओपी जारी किया है। यह कदम पशुओं की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

क्यों ज़रूरी थे ये दिशानिर्देश?
अब तक भारत में जानवरों को ब्लड ट्रांसफ्यूजन की ज़रूरत पड़ने पर कोई तय प्रोटोकॉल नहीं था। दाता पशु की जाँच, ब्लड ग्रुप मिलान या रक्त भंडारण की कोई मानक प्रक्रिया नहीं थी। इससे कई बार जानवरों की जान खतरे में पड़ जाती थी। नई गाइडलाइंस इस कमी को पूरा करेंगी और वैश्विक स्तर के मानकों के अनुरूप काम करेंगी।

ये भी पढ़ें - कर्नाटक से UAE तक पहुँचा Indi Lime का पहला निर्यात

दिशानिर्देशों की खास बातें

राज्य-नियंत्रित ब्लड बैंक बनाए जाएंगे, जहां जैव सुरक्षा नियमों का पालन होगा।

हर ट्रांसफ्यूजन से पहले ब्लड टाइपिंग और क्रॉस-मैचिंग अनिवार्य होगी, ताकि ब्लड मिसमैच से जानवरों को नुकसान न हो।

दाता पशु के लिए स्वास्थ्य, टीकाकरण, वजन और बीमारियों की जांच जरूरी होगी।

स्वैच्छिक और मुफ्त दान पर ज़ोर दिया गया है और इसके लिए दाता अधिकार चार्टर भी बनाया जाएगा।

“वन हेल्थ” सिद्धांत के तहत मनुष्यों और जानवरों में फैलने वाली बीमारियों पर नज़र रखी जाएगी।

राष्ट्रीय पशु ब्लड बैंक नेटवर्क (N-VBBN) बनाया जाएगा, जिसमें डिजिटल रजिस्ट्री, ब्लड स्टॉक की रियल टाइम जानकारी और आपातकालीन हेल्पलाइन होगी।

वेटरनरी पढ़ाई में भी ब्लड ट्रांसफ्यूजन से जुड़े ट्रेनिंग मॉड्यूल शामिल किए जाएंगे।

क्यों है यह अहम?
भारत में 53 करोड़ से ज़्यादा पशुधन और 12 करोड़ से अधिक पालतू जानवर हैं। यह क्षेत्र देश की कृषि जीडीपी में 30% से ज्यादा योगदान देता है। ऐसे में बेहतर पशु स्वास्थ्य सेवाएँ न सिर्फ़ जानवरों की जान बचाएँगी, बल्कि किसानों और ग्रामीण आजीविका की भी रक्षा करेंगी। सरकार का यह कदम पशु कल्याण को मजबूत करने के साथ-साथ भारत को पशु चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं में वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिला सकता है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— भारत में पहली बार जानवरों के लिए ब्लड बैंक और ट्रांसफ्यूजन गाइडलाइन जारी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

बजट 2026-27 में पशुपालकों पर खास फोकस, निजी क्षेत्र में पशु-चिकित्सा को मिलेगा प्रोत्साहन
पशु पालन

बजट 2026-27 में पशुपालकों पर खास फोकस, निजी क्षेत्र में पशु-चिकित्सा को मिलेगा प्रोत्साहन

बजट 2026-27 में पशुपालकों के लिए खास प्रावधान किए गए हैं। पशु-चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने, पशु-चिकित्सा पेशेवरों की संख्या बढ़ाने और निजी क्षेत्र को सब्सिडी के जरिए प्रोत्साहन देने पर जोर दिया गया ह

Pooja Rai·1 फ़र॰ 2026·2 min
दूध उत्पादन में नंबर वन, फिर भी पशुपालक परेशान क्यों?
पशु पालन

दूध उत्पादन में नंबर वन, फिर भी पशुपालक परेशान क्यों?

भारत दूध उत्पादन में दुनिया में नंबर वन है, लेकिन प्रति पशु दूध कम और लागत ज्यादा है। NDDB के मुताबिक अगर पशुपालक वैज्ञानिक तरीके अपनाएं—जैसे सही चारा, अच्छी नस्ल, समय पर टीकाकरण, बछड़ा पालन और डिजिटल

Pooja Rai·12 जन॰ 2026·3 min
सस्ता इलाज, बेहतर देखभाल: अब यूपी के हर ब्लॉक में पशु जन औषधि केंद्र
पशु पालन

सस्ता इलाज, बेहतर देखभाल: अब यूपी के हर ब्लॉक में पशु जन औषधि केंद्र

उत्तर प्रदेश में हर ब्लॉक में पशु जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे, जहां पशुपालकों को पशुओं के लिए सस्ती जेनेरिक दवाइयां मिलेंगी। ये केंद्र प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की तर्ज पर काम करेंगे। इससे पशुओं के इ

Pooja Rai·22 दिस॰ 2025·3 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs