Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. भारत की कॉफी निर्यात कमाई 2 अरब डॉलर के पार, यूरोप भारत की कॉफी का बड़ा बाजार
एग्री बुलेटिन

भारत की कॉफी निर्यात कमाई 2 अरब डॉलर के पार, यूरोप भारत की कॉफी का बड़ा बाजार

भारत की कॉफी निर्यात से होने वाली कमाई 2025 में 2 अरब डॉलर से ज्यादा होने वाली है। कीमतें बढ़ने से निर्यात मूल्य बढ़ा है, हालांकि मात्रा थोड़ी घटी है। इटली, जर्मनी और बेल्जियम भारत की कॉफी के बड़े खरी

NP

Pooja Rai· Correspondent

18 दिसंबर 2025· 2 min read

agriculture newsCoffee Board of IndiaCoffee Export
भारत की कॉफी निर्यात कमाई 2 अरब डॉलर के पार, यूरोप भारत की कॉफी का बड़ा बाजार

भारत की कॉफी निर्यात कमाई 2 अरब डॉलर के पार, यूरोप भारत की कॉफी का बड़ा बाजार

भारत की कॉफी निर्यात से होने वाली कमाई 2025 में 2 अरब डॉलर से ज्यादा होने वाली है। कीमतें बढ़ने से निर्यात मूल्य बढ़ा है, हालांकि मात्रा थोड़ी घटी है। इटली, जर्मनी और बेल्जियम भारत की कॉफी के बड़े खरीदार हैं।

भारत की कॉफी का निर्यात साल 2025 में पहली बार 2 अरब डॉलर (करीब 16–17 हजार करोड़ रुपये) का आंकड़ा पार करने जा रहा है। कॉफी बोर्ड के मुताबिक 16 दिसंबर तक करीब 1.97 अरब डॉलर की कॉफी विदेश भेजी जा चुकी है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 21 फीसदी ज्यादा है।

2 अरब डॉलर का आंकड़ा पार
रुपये में देखें तो इस साल अब तक कॉफी निर्यात से 17,106 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 13,624 करोड़ रुपये थी। अधिकारियों का कहना है कि चालू कैलेंडर और वित्तीय वर्ष—दोनों में भारत 2 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लेगा।

निर्यात करीब 6 फीसदी कम
हालांकि कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन निर्यात की मात्रा थोड़ी कम हुई है। इस साल 16 दिसंबर तक 3.66 लाख टन कॉफी का निर्यात हुआ, जो पिछले साल से करीब 6 फीसदी कम है। इसकी वजह यह है कि यूरोप के कुछ खरीदारों ने सस्ती कॉफी वाले देशों से खरीदारी शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें - राज्य सरकारों से केंद्रीय मंत्री का आग्रह, अनाज के लिए अधिक स्टोरेज बनाएं

क्यों हो रही है महंगी?
भारतीय कॉफी की खासियत यह है कि इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार से ज्यादा रहती है। भारतीय रोबस्टा और अरेबिका कॉफी को लंदन और न्यूयॉर्क बाजार की कीमतों से ऊपर प्रीमियम मिलता है, जिससे निर्यात की कुल कीमत बढ़ जाती है।पिछले कुछ वर्षों में ब्राजील और वियतनाम जैसे बड़े उत्पादक देशों में सप्लाई की दिक्कतों के कारण वैश्विक कीमतें बढ़ी हैं, जिससे भारतीय कॉफी निर्यात की कमाई में लगातार इजाफा हो रहा है।

सातवां सबसे बड़ा कॉफी उत्पादन
भारत दुनिया में कॉफी उत्पादन के मामले में सातवें और निर्यात में पांचवें स्थान पर है। दुनिया के कुल कॉफी निर्यात में भारत की हिस्सेदारी करीब 5 फीसदी है। इटली, जर्मनी, बेल्जियम, रूस और यूएई भारत की कॉफी के सबसे बड़े खरीदार देश हैं।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— भारत की कॉफी निर्यात कमाई 2 अरब डॉलर के पार, यूरोप भारत की कॉफी का बड़ा बाजार

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs