Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बैलों से खेती करने पर राजस्थान सरकार देगी सालाना 30 हजार रुपए की सब्सिडी
एग्री बुलेटिन

बैलों से खेती करने पर राजस्थान सरकार देगी सालाना 30 हजार रुपए की सब्सिडी

राजस्थान सरकार ने इस बार के बजट में राज्य के छोटे किसानों की कृषि लागत कम करने तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक योजना की घोषणा की है, जिसके तहत प्रदेश में बैलों से खेती करने वाले छोटे किसान

NP

Pooja Rai· Correspondent

28 मार्च 2025· 2 min read

agriculture newskheti kisaniNews Potli
बैलों से खेती करने पर राजस्थान सरकार देगी सालाना 30 हजार रुपए की सब्सिडी

बैलों से खेती करने पर राजस्थान सरकार देगी सालाना 30 हजार रुपए की सब्सिडी

राजस्थान सरकार ने इस बार के बजट में राज्य के छोटे किसानों की कृषि लागत कम करने तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक योजना की घोषणा की है, जिसके तहत प्रदेश में बैलों से खेती करने वाले छोटे किसानों को सालाना 30 हजार रुपए की राशि दी जाएगी।आधुनिक समय में कृषि यंत्रों और ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं परंपरागत बैलों का उपयोग काफी कम किसान करते है, ऐसे में प्रदेश के छोटे व सीमांत किसानों के लिए भजनलाल सरकार की ओर से यह योजना लागू की गई है।

एक समय था जब गाँवों में लगभग हर घर में बैल हुआ करते थे, जिनका उपयोग खेती और अन्य कार्य के लिए किया जाता था। ऐसे में बैलों, गायों और पशुओं की देखभाल भी हो जाती थी। लेकिन आज के समय में बहुत ही कम ऐसे किसान है जो खेती के समय बैलों का इस्तेमाल करते है, आज किसानी केवल मशीनरी पर आधारित रह गई है। लेकिन सरकार बैलों से खेती को बढ़ावा दे रही है। इससे छोटे किसानों की लागत कम आएगी और सरकार सब्सिडी भी देगी साथ ही बैलों की देख भाल भी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें - 2024-25 में रबी फसल क्षेत्र में 14.35 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है: कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर

सालाना 30 हजार रुपए की सब्सिडी मिलेगी
दरअसल किसान छोटे बछड़ों को अनुपयोगी होने पर निराश्रित छोड़ देते है, जिससे वे सड़कों और शहरों में घूमते रहते है। सरकार की इस योजना से अब वे बैल किसानों के लिए लाभदायक साबित होगें। वहीं किसानों को राहत मिलने के साथ-साथ गो पालन को भी बढ़ावा मिलेगा। सरकार की इस योजना के अंतर्गत बैलों से खेती करने वाले किसानों को सरकार की ओर सालाना 30 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। यह योजना छोटे किसानों को आर्थिक मजबूती देगी, साथ ही जैविक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बैलों से खेती करने पर राजस्थान सरकार देगी सालाना 30 हजार रुपए की सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs