Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बैलगाड़ी शर्यतः बैलों की रेस में थार गाड़ी का ईनाम
एग्री बुलेटिन

बैलगाड़ी शर्यतः बैलों की रेस में थार गाड़ी का ईनाम

शर्यत जैसे आयोजन ग्रामीण इलाकों में आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हो जाते हैं। इन यात्राओं, मेलों में हजारों लोग जुटते हैं, सैकड़ों दुकानदार आते हैं। ग्रामीण खेती से जुड़े उपकरण, पशुओं की साज सज्जा से ज

NP

Ashish· Correspondent

17 नवंबर 2023· 2 min read

bullock cart racemaharashtra bailgadi sharyatNews Potli
बैलगाड़ी शर्यतः बैलों की रेस में थार गाड़ी का ईनाम

बैलगाड़ी शर्यतः बैलों की रेस में थार गाड़ी का ईनाम

बैलों की रेस… रोमांच की अलग ही दुनिया है, बैल या बैलगाड़ियों की रेस, देश के कई राज्यों में होती है, जिसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। महाराष्ट्र बैलगाड़ा रेस. शर्यत और कहीं शंकरपट भी कहा जाता है. तमिलनाडु में 'जल्लीकट्टू', के नाम से जाना जाता है। बैलगाड़ी से ग्रामीण इलाकों और किसानों का पारंपरिक खेल और सांस्कृतिक महोत्सव है, जिसके कई आर्थिक पहलू भी हैं। पशुक्रूरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने साल 2014 में जल्लीकट्टू समेत इस तरह की प्रतियोगिताओं पर रोक लगा दी थी, जिसे साल 2021 में दोबारा शुरु किया गया।

महाराष्ट्र की बात करें तो स्थानीय किसान इसे 450 साल पुरानी परंपरा बताते हैं, जो कोंकण, पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाडा रीजन के गांवों में होती हैं। बैलगाड़ी किसी त्योहार से कम नहीं होती। एक-एक रेस में हजारों लोग एकत्र होते हैं। इस रेस के लिए दावेदार महीनों से मेहनत करते हैं, बैलों पर हजारों रुपए खर्च करते हैं, और जब सजे-धजे, रंगे हुए बैल दौड़ लगाते हैं तो उनके पीछे उडता धूल का गुबार और समर्थकों की चीके अलग ही रोमांच पैदा करती हैं। ये रेस अलग-अलग तरीकों से होते हैं, कहीं सिर्फ बैल दौड़ते हैं, कहीं बैल बैलगाड़ी पर तो कहीं धावक पीछे भागता हैं तो कहीं ये रेस पानी और कीचड़ में होती है।

बैलगाड़ा रेस जीतने वालों को अच्छी खासी रकम या बड़ा गिफ्ट इनाम में मिलता है। पुणे में मोरगांव के तटोडी गांव की जिस रेस की आप तस्वीरें देख रहे हैं यहां विजेता को 1 महिद्रां थार. रनरअप को टैंपो, तीसरे स्थान के लिए बुलेट और बाकी 4 विजेताओं को मोटर साइकिल इनाम में मिली हैं। हालांकि कुछ लोग कहते हैं, ज्यादा पैसे और दिखावे के शोर ने इस खेल को इसके परंपरागत छवि से दूर कर दिया है।

शर्यत जैसे आयोजन ग्रामीण इलाकों में आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हो जाते हैं। इन यात्राओं, मेलों में हजारों लोग जुटते हैं, सैकड़ों दुकानदार आते हैं। ग्रामीण खेती से जुड़े उपकरण, पशुओं की साज सज्जा से जुडा सामान खरीदते हैं। और ये पूरा आयोजन एक त्योहार सा बन जाता है।

Disclaimer: न्यूज पोटली ऐसी किसी भी प्रकार की रेस का समर्थन नहीं करता है।

News Potli.
Clip & Share
“

— बैलगाड़ी शर्यतः बैलों की रेस में थार गाड़ी का ईनाम

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Ashish

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs