Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बैठक बेनतीजा, केंद्र और किसानों की अगली बैठक 22 फरवरी को...कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी होंगे शामिल
एग्री बुलेटिन

बैठक बेनतीजा, केंद्र और किसानों की अगली बैठक 22 फरवरी को...कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी होंगे शामिल

केंद्र सरकार के साथ चंडीगढ़ में किसानों की बैठक हुई। बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि किसान नेताओं के साथ बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। किसानों के साथ दोबारा बैठक की जा

NP

Pooja Rai· Correspondent

15 फ़रवरी 2025· 2 min read

agriculture newsCHANDIGARH MEETINGfarmers protest
बैठक बेनतीजा, केंद्र और किसानों की अगली बैठक 22 फरवरी को...कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी होंगे शामिल

बैठक बेनतीजा, केंद्र और किसानों की अगली बैठक 22 फरवरी को...कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी होंगे शामिल

केंद्र सरकार के साथ चंडीगढ़ में किसानों की बैठक हुई। बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि किसान नेताओं के साथ बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। किसानों के साथ दोबारा बैठक की जाएगी, जो 22 फरवरी को होगी। वहीं, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के नेतृत्व में केंद्रीय टीम और किसानों के बीच बैठक अच्छे माहौल में हुई है। सरकार ने 22 फरवरी को एक और बैठक बुलाई है। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हिस्सा लेंगे।

आपको बता दें एमएसपी की कानूनी गारंटी व अन्य मांगों को लेकर किसान पिछले एक साल से शंभू और खनाैरी सीमा पर मोर्चा लगाकर बैठे हैं। किसान नेता जगजीत डल्लेवाल अभी भी आमरण अनशन पर बैठे हैं।

ये भी पढ़ें - IFFCO ने किसानों को किया अलर्ट, कहा- हमारा कोई भी प्रोडक्ट ई-कॉमर्स पर उपलब्ध नहीं, बिक रहे हैं नकली प्रॉडक्ट्स

शुक्रवार को लगभग तीन घंटे तक चली बैठक में दोनों तरफ से कोई हल नहीं निकल पाया है। किसानों के साथ केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। बैठक शाम 5 बजे शुरू हुई थी, जो रात 7.45 बजे तक चली। इस बैठक में पंजाब के मंत्री गुरमीत खुड्डियां और कटारूचक्क और डीजीपी गौरव यादव भी रहे मौजूद। वहीं किसानों के प्रतिनिधिमंडल में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, सरवन सिंह पंधेर समेत 28 किसान नेता बैठक में पहुंचे थे।

वहीं, पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने कहा कि किसानों और केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के बातचीत अच्छे माहौल में हुई है. अगली मीटिंग 22 फरवरी को रखी गई है, जिसमे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे. मीटिंग दिल्ली होगी या चंडीगढ़ ये दो-तीन दिन में तय होगा. पंजाब सरकार किसानों के साथ है और उनकी जायज मांगों को पूरा किया जाना चाहिए. जगजीत सिंह डल्लेवाल से केंद्र सरकार के प्रतिनिधि और हमने अपील की है कि वे अपना आमरण अनशन खत्म कर दें मगर उन्होंने कहा है कि जब तक एमएसपी गारंटी कानून नहीं बनता तब तक वे अपना अनशन जारी रखेंगे.’

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बैठक बेनतीजा, केंद्र और किसानों की अगली बैठक 22 फरवरी को...कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी होंगे शामिल

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs