Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बेमौसम बारिश से उत्तर प्रदेश में फसलें बर्बाद, सीएम योगी ने जल्द रिपोर्ट तैयार करने के दिए आदेश
एग्री बुलेटिन

बेमौसम बारिश से उत्तर प्रदेश में फसलें बर्बाद, सीएम योगी ने जल्द रिपोर्ट तैयार करने के दिए आदेश

उत्तर प्रदेश में चक्रवात मोंथा की वजह से हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से धान, मक्का और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को नुकसान का आकलन कर किस

NP

Pooja Rai· Correspondent

2 नवंबर 2025· 2 min read

agriculture newscm yogi adityanathkheti kisani
बेमौसम बारिश से उत्तर प्रदेश में फसलें बर्बाद, सीएम योगी ने जल्द रिपोर्ट तैयार करने के दिए आदेश

बेमौसम बारिश से उत्तर प्रदेश में फसलें बर्बाद, सीएम योगी ने जल्द रिपोर्ट तैयार करने के दिए आदेश

उत्तर प्रदेश में चक्रवात मोंथा की वजह से हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से धान, मक्का और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को नुकसान का आकलन कर किसानों को जल्द मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।सरकार ने आगे के लिए सिंचाई, जल निकासी और आपदा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने की भी तैयारी शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश में चक्रवात मोंथा के कारण हुई तेज हवाओं और बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों में कई जिलों में धान, मक्का, सब्जियों और दलहन-तिलहन की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि फसल नुकसान का तुरंत सर्वे किया जाए और प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए।

कई जिलों में फसलें हुईं बर्बाद
पूर्वांचल समेत प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश और तेज हवाएं चलीं। इससे तापमान में 7–8 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई, जो किसानों के लिए नई परेशानी बन गई।खेतों में पानी भरने से धान, मक्का और सब्जियों की फसलें गिर गईं। कई जगहों पर पौधे सड़ने लगे हैं, जिससे किसानों की पूरी मेहनत पर पानी फिर गया है।

खेतों और मंडियों में सड़ रही फसल
अमेठी, बलिया, सोनभद्र और फर्रुखाबाद जैसे जिलों से फसल बर्बादी की तस्वीरें सामने आई हैं।अमेठी की ओसा मंडी में रखा धान भीग जाने से उसकी गुणवत्ता खराब हो गई है।सोनभद्र में कटाई के बाद खेतों और खलिहानों में रखी फसल सड़ने लगी है, जबकि कई जगहों पर किसानों के गोदामों में पानी भर गया है।

ये भी पढ़ें - पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, 48 घंटे के भीतर भुगतान

हर प्रभावित किसान को मिलेगा मुआवजा
सीएम योगी ने कहा है कि किसानों को उनके नुकसान की भरपाई दी जाएगी।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, सही मूल्यांकन कर प्रभावित किसानों को तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए।

भविष्य में नुकसान रोकने के लिए कदम
मुख्यमंत्री ने बाढ़ और जलभराव वाले इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, सिंचाई और जल निकासी प्रणाली में सुधार के निर्देश भी दिए हैं।सरकार अब फसलों की सुरक्षा के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली और आपदा प्रबंधन की बेहतर तैयारी पर भी काम कर रही है, ताकि भविष्य में किसानों को ऐसी तबाही का सामना न करना पड़े।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बेमौसम बारिश से उत्तर प्रदेश में फसलें बर्बाद, सीएम योगी ने जल्द रिपोर्ट तैयार करने के दिए आदेश

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs