Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिहार बना देश का चौथा सबसे बड़ा शहद उत्पादक राज्य
एग्री बुलेटिन

बिहार बना देश का चौथा सबसे बड़ा शहद उत्पादक राज्य

बिहार ने शहद उत्पादन में तेजी दिखाई है और 2023-24 में 18,030 मीट्रिक टन से अधिक उत्पादन कर देश का चौथा सबसे बड़ा शहद उत्पादक राज्य बन गया। इससे हजारों लोगों को रोजगार और बेहतर आजीविका मिली है। लीची, स

NP

Pooja Rai· Correspondent

24 सितंबर 2025· 2 min read

agriculture newsbiharHONEY PRODUCTION
बिहार बना देश का चौथा सबसे बड़ा शहद उत्पादक राज्य

बिहार बना देश का चौथा सबसे बड़ा शहद उत्पादक राज्य

बिहार ने शहद उत्पादन में तेजी दिखाई है और 2023-24 में 18,030 मीट्रिक टन से अधिक उत्पादन कर देश का चौथा सबसे बड़ा शहद उत्पादक राज्य बन गया। इससे हजारों लोगों को रोजगार और बेहतर आजीविका मिली है। लीची, सरसों, महुआ और जामुन की फसलों से उच्च गुणवत्ता वाला शहद तैयार होता है। सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं और 75–90% अनुदान से मधुमक्खी पालन में नए किसान भी जुड़ रहे हैं।

पिछले दो दशकों में बिहार ने शहद उत्पादन के क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति की है। जहाँ 2005 से पहले राज्य में शहद का उत्पादन बेहद कम था, वहीं अब साल 2023-24 में यह बढ़कर 18,030 मीट्रिक टन से अधिक हो गया है। इस उपलब्धि के साथ बिहार देश का चौथा सबसे बड़ा शहद उत्पादक राज्य बन गया है।

राज्य में लगातार बढ़ते शहद उत्पादन से न सिर्फ हजारों लोगों को रोजगार मिला है, बल्कि उनकी आजीविका और जीवन स्तर में भी सुधार आया है। सरकार की प्रोत्साहन योजनाएँ, वनों की विविधता, अनुकूल जलवायु और कृषि-वैज्ञानिक संस्थानों का सहयोग इस वृद्धि में अहम रहा है।

इन जिलों में ज़्यादा उत्पादन
बिहार के विभिन्न जिलों जैसे दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और पटना में शहद उत्पादन बड़े पैमाने पर हो रहा है। खासकर सरसों, लीची, महुआ और जामुन की फसलों से शहद की गुणवत्ता और स्वाद बेहतरीन माने जाते हैं। बिहार का लीची शहद देशभर में लोकप्रिय है और विदेशों में भी इसकी अच्छी मांग है। वहीं, औरंगाबाद और रोहतास जिलों में तिल से शहद उत्पादन विशेष रूप से किया जाता है।

ये भी पढ़ें - खरीफ सीजन 2025: बुवाई में मक्का की बढ़त, धान और तेलहन प्रभावित

सरकार का सहयोग और प्रशिक्षण
राज्य सरकार मधुमक्खी पालन और शहद उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत किसानों को मधुमक्खी बक्से, मोम निकालने की मशीन, हनी एक्सट्रैक्टर और प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। मधुमक्खी पालन के लिए किसानों को 75 से 90 प्रतिशत तक का अनुदान भी दिया जाता है, जिससे नए और छोटे किसान भी इस क्षेत्र में जुड़ सकें। यही वजह है कि बिहार का शहद उत्पादन तेज़ी से बढ़ा है और यह राज्य अब देश के प्रमुख शहद उत्पादक क्षेत्रों में शामिल हो गया है।

ये देखें-

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार बना देश का चौथा सबसे बड़ा शहद उत्पादक राज्य

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs