Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले, कृषि विभाग में 694 पदों पर बहाली को मंजूरी
एग्री बुलेटिन

बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले, कृषि विभाग में 694 पदों पर बहाली को मंजूरी

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने कैबिनेट बैठक में 41 प्रस्तावों को मंजूरी दी। कृषि विभाग में 694 और डेयरी–मत्स्य–पशु संसाधन विभाग में 200 पदों पर बहाली को हरी झंडी मिली। शिक्षा, पॉलिटेक्निक और पीएम श्री

NP

Pooja Rai· Correspondent

13 जनवरी 2026· 3 min read

agriculture newsbihar agriculture newsbihar cabinet
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले, कृषि विभाग में 694 पदों पर बहाली को मंजूरी

बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले, कृषि विभाग में 694 पदों पर बहाली को मंजूरी

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने कैबिनेट बैठक में 43 प्रस्तावों को मंजूरी दी। कृषि विभाग में 694 और डेयरी–मत्स्य–पशु संसाधन विभाग में 200 पदों पर बहाली को हरी झंडी मिली। शिक्षा, पॉलिटेक्निक और पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों के लिए बड़े बजट को मंजूरी दी गई। दरभंगा एयरपोर्ट के पास लॉजिस्टिक पार्क, मुंबई में बिहार भवन, जेलों में सीसीटीवी और कई प्रशासनिक फैसलों के जरिए राज्य के विकास और रोजगार को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया।

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई बड़े और अहम फैसले लिए। इस बैठक में कुल 43 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें नौकरी, शिक्षा, कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा से जुड़े कई फैसले शामिल हैं।

कृषि और पशुपालन विभाग में बहाली
सरकार ने कृषि विभाग में अलग-अलग पदों पर 694 नई भर्तियों को मंजूरी दी है। यह फैसला लंबे समय से लंबित था। इसके अलावा डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में भी 200 पदों पर बहाली की स्वीकृति दी गई है।

शिक्षा और तकनीकी संस्थानों को बढ़ावा
शिक्षा विभाग के उच्च शिक्षा निदेशालय में 9 नए पद बनाए गए हैं। वहीं राजकीय पॉलिटेक्निक बगहा के लिए 106 नए पदों को मंजूरी दी गई है, जिनमें 45 शैक्षणिक और 61 गैर-शैक्षणिक पद शामिल हैं।

पीएम श्री योजना के लिए बड़ा बजट
पीएम श्री योजना के तहत बिहार के 779 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए वर्ष 2025–26 में 1,485.50 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी गई है।

ये भी पढ़ें - रबी फसलों की बुआई लगभग पूरी, रकबा 2.8% बढ़ा

इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास के फैसले
मुंबई में 314 करोड़ रुपये की लागत से बिहार भवन बनाया जाएगा। दरभंगा एयरपोर्ट के पास लॉजिस्टिक पार्क और कार्गो हब बनाने के लिए 50 एकड़ जमीन अधिग्रहण को मंजूरी दी गई है, जिस पर करीब 139 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

कानून, प्रशासन और सुरक्षा से जुड़े फैसले
पटना हाई कोर्ट में 4 विधि सहायक के नए पद बनाए गए हैं और पहले से कार्यरत 45 विधि लिपिकों का पदनाम बदलकर विधि सहायक किया गया है। झारखंड के साथ सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर एमओयू को भी मंजूरी मिली है। राज्य की 13 जेलों में 9,073 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिस पर करीब 155 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

अन्य अहम फैसले
जमुई के तत्कालीन जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी जटाशंकर पांडे को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। बिहार अधिवक्ता कल्याण न्यास समिति को 30 करोड़ रुपये की सहायता देने की मंजूरी दी गई है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले, कृषि विभाग में 694 पदों पर बहाली को मंजूरी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs