Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिहार के बाद अब मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर होगी मखाना की खेती, किसानों को दरभंगा में दी जाएगी ट्रेनिंग
एग्री बुलेटिन

बिहार के बाद अब मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर होगी मखाना की खेती, किसानों को दरभंगा में दी जाएगी ट्रेनिंग

बिहार के दरभंगा को मखाना उत्पादन का गढ़ माना जाता है. यहां के रिसर्च सेंटर ने पूरे देश को मखाने की वैज्ञानिक खेती के गुर सिखाए हैं. अब इसी अनुभव से मध्य प्रदेश के किसानों को लाभ देने की योजना बनी है.

NP

Pooja Rai· Correspondent

28 जुलाई 2025· 3 min read

agriculture newsbihar agriculture newskheti kisani
बिहार के बाद अब मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर होगी मखाना की खेती, किसानों को दरभंगा में दी जाएगी ट्रेनिंग

बिहार के बाद अब मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर होगी मखाना की खेती, किसानों को दरभंगा में दी जाएगी ट्रेनिंग

बिहार के दरभंगा को मखाना उत्पादन का गढ़ माना जाता है. यहां के रिसर्च सेंटर ने पूरे देश को मखाने की वैज्ञानिक खेती के गुर सिखाए हैं. अब इसी अनुभव से मध्य प्रदेश के किसानों को लाभ देने की योजना बनी है. एमपी के नर्मदापुरम जिले के 150 किसानों को पहले चिन्हित किया गया है, जिन्हें वहां भेजा जाएगा ताकि वे मखाने की व्यावसायिक और वैज्ञानिक खेती सीख सकें. यह ट्रेनिंग पूरी तरह सरकार की देखरेख में होगी.

मध्य प्रदेश सरकार राज्य में बड़े पैमाने पर मखाना की खेती शुरू कर रही है. अब राज्य में पारंपरिक फसलों जैसे गेहूं, चना और धान के साथ-साथ मखाना की भी खेती की जाएगी. शुरुआत नर्मदापुरम जिले से हो रही है, जहां पहले चरण में लगभग 50 हेक्टेयर क्षेत्र में मखाना उगाया जाएगा. इस योजना के तहत किसानों को बिहार के दरभंगा स्थित मशहूर मखाना अनुसंधान केंद्र में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. किसानों को दरभंगा (बिहार) में ट्रेनिंग दिलाई जा रही है। पहले चरण में 150 किसानों ने मखाना खेती में रुचि दिखाई है।

मखाना की खेती
मखाना की खेती को कम लागत और अधिक मुनाफा देने वाली फसल माना जाता है. विभागीय आंकड़ों के अनुसार इसकी खेती में प्रति हेक्टेयर लागत 80,000 रुपये तक आती है जबकि मुनाफा लगभग 1.5 लाख रुपये तक होता है. वहीं इसकी खेती की बात करें तो यह लगभग 10 महीने की फसल है. कई किसान जो पारंपरिक फसलों जैसे गेहूं, चना, धान में घाटा उठा रहे हैं, उनके लिए मखाना एक वैकल्पिक और लाभदायक विकल्प बन सकता है.

ये भी पढ़ें - कृषि मंत्री ने नशामुक्ति, बीज-खाद कालाबाजारी, नकली खाद, पीएम आवास योजना सहित कई विषयों पर की चर्चा

फरवरी–मार्च में होती है रोपाई
इसकी खेती जलमग्न भूमि जैसे तालाब, जलभराव क्षेत्र में की जाती है, जिसमें पानी की गहराई कम से कम 4 फीट तक होनी चाहिए. इसकी रोपाई फरवरी–मार्च के महीने में की जाती है. रोपाई के लगभग 5 महीने बाद से ही इसमें फूल आने लगते हैं. मखाना पौधा पानी में फैलता है और उसके फूल से बीज निकलते हैं, जिन्हें सुखाकर और प्रोसेस कर मखाना बनाया जाता है। हार्वेस्टिंग की बात करें तो किसान अक्टूबर से नवंबर के बीच की जाती है. इसीलिए नर्सरी से कटाई तक कुल मिला कर लगभग 10 महीने लग जाते हैं इसकी खेती में.

मखाना एक हाई-वैल्यू फसल
मखाना एक हाई-वैल्यू फसल है, जिसकी बाजार में कीमत करीब 1500 से 2500 रुपये प्रति किलो तक जाती है. इसकी मांग देश-विदेश दोनों जगह लगातार बढ़ रही है. ऐसे में अगर एक तालाब से 5-10 क्विंटल तक भी उत्पादन हो जाए, तो किसान सालाना लाखों की कमाई कर सकते हैं. इसके अलावा सरकार की योजना है कि किसानों को प्रशिक्षण के बाद बीज, खाद और अन्य तकनीकी सहायता भी सब्सिडी पर उपलब्ध कराई जाए.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार के बाद अब मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर होगी मखाना की खेती, किसानों को दरभंगा में दी जाएगी ट्रेनिंग

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs