News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिहार के पान किसानों को मिलेगी 50% सब्सिडी
एग्री बुलेटिन

बिहार के पान किसानों को मिलेगी 50% सब्सिडी

बिहार सरकार ने पान किसानों के लिए एक नई खुशखबरी दी है। राज्य के उद्यान निदेशालय ने पान विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुदान की घोषणा की है। इस योजना के तहत, पान की खेती करने वाले किसा

NP

Thamir·Correspondent·26 Feb 2025· 2 min read

बिहार के पान किसानों को मिलेगी 50% सब्सिडी

बिहार के पान किसानों को मिलेगी 50% सब्सिडी

बिहार सरकार ने पान किसानों के लिए एक नई खुशखबरी दी है। राज्य के उद्यान निदेशालय ने पान विकास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अनुदान की घोषणा की है। इस योजना के तहत, पान की खेती करने वाले किसानों को 50% सब्सिडी दी जाएगी, जो अधिकतम ₹35,250 तक हो सकती है।

ये भी पढ़ें - पश्चिम बंगाल सरकार का किसानों को तोहफा, आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 900 रुपये प्रति क्विंटल

इस योजना के अंतर्गत पान की खेती के लिए 300 वर्ग मीटर भूमि पर कुल लागत ₹70,500 निर्धारित की गई है। राज्य सरकार इस लागत का 50% यानी ₹35,250 की राशि किसानों को अनुदान के रूप में देगी।

पान की खेती करने के इच्छुक किसान 100 से 300 वर्ग मीटर भूमि तक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। यह योजना बिहार के सात जिलों—औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, वैशाली और सारण—के किसानों के लिए है।

ये भी पढ़ें - ऑपरेटिव किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिल रहा लाभ

इस योजना का आवेदन 25 फरवरी 2025 से शुरू हो चुका है और अंतिम तारीख 25 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। इस दौरान आवेदन करने वाले किसानों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन करने के लिए किसान बिहार सरकार के आधिकारिक बागवानी विभाग की वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का लाभ FPC और व्यक्तिगत किसान दोनों उठा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि परिवार के किसी एक ही सदस्य को योजना का लाभ मिलेगा।इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए किसान संबंधित जिले के सहायक निदेशक उद्यान से भी संपर्क कर सकते हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार के पान किसानों को मिलेगी 50% सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
betel farmersbiharkheti kisaniNews Potlisubsidy
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs