News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिहार कृषि विभाग ने किसानों को लीची में लगने वाले रोगों से बचाने के लिए दिया सुझाव
एग्री बुलेटिन

बिहार कृषि विभाग ने किसानों को लीची में लगने वाले रोगों से बचाने के लिए दिया सुझाव

बिहार सरकार के कृषि विभाग ने लीची के कीटों की पहचान एवं प्रबंधन के लिए गाइडलाइन जारी की है। लीची में आक्रमण करने वाले शिशु और वयस्क कीटों का प्रबंधन किसान इन तरीकों को अपना सकतें हैं। लीची स्टिंक बग

NP

Thamir·Correspondent·06 Feb 2025· 2 min read

बिहार कृषि विभाग ने किसानों को लीची में लगने वाले रोगों से बचाने के लिए दिया सुझाव

बिहार कृषि विभाग ने किसानों को लीची में लगने वाले रोगों से बचाने के लिए दिया सुझाव

बिहार सरकार के कृषि विभाग ने लीची के कीटों की पहचान एवं प्रबंधन के लिए गाइडलाइन जारी की है। लीची में आक्रमण करने वाले शिशु और वयस्क कीटों का प्रबंधन किसान इन तरीकों को अपना सकतें हैं।

लीची स्टिंक बग - यह कीट पौधों के कोमल हिस्सों और शाखाओं से रस चूसते हैं, जिससे फूल और फल काले होकर गिर जाते हैं।

प्रबंधन:

(i) क्लोरफेनेपायर 10 प्रतिशत एस.सी. का 3 मिली / लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।

(ii) बुप्रोफेजिन 25 प्रतिशत एस.सी. का 1.5 मिली / लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।

(iii) इमिडाक्लोप्रीड 17.8 प्रतिशत एस.एल. का 0.5 मिली / लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।

2 .दहिया कीट - यह कीट लीची के पौधों की कोशिकाओं से रस चूसते हैं, जिससे मुलायम तने, मंजर सूख जाते हैं और फल गिर जाते हैं।

प्रबंधन:

(i) बाग की मिट्टी की निकाई और गुड़ाई करने से कीट के अंडे नष्ट होते हैं।

(ii) तने के नीचे वाले भाग में 30 सेंटीमीटर चौड़ी अल्काथीन या प्लास्टिक की पट्टी लपेट देने और उस पर कोई चिकना पदार्थ (जैसे ग्रीस) लगाने से कीट के शिशु पेड़ पर नहीं चढ़ते हैं।

(iii) जड़ से 3-4 फीट ऊपर वाले भाग को चूने से पुताई करें।

(iv) इमिडाक्लोप्रीड 17.8 प्रतिशत एस.एल. का 1 मिली / 3 लीटर पानी में मिलाकर या थायोमेथाक्साम 25 प्रतिशत WG का 1 ग्राम / 5 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें।

3 . लीची माइट - यह कीट पत्तियों के निचले भाग से रस चूसते हैं, जिससे पत्तियाँ भूरे रंग की मखमल जैसी हो जाती हैं और सिकुड़कर सूख जाती हैं।

प्रबंधन:

(i) इस कीट से ग्रस्त पत्तियों और टहनियों को काटकर जला देना चाहिए।

4. लीची स्टिंक बग (दूसरी बार उल्लेख):

(ii) सल्फर 80 प्रतिशत घुलनशील चूर्ण का 3 ग्राम या डायकोफॉल 18.5 प्रतिशत ई.सी. का 3 मिली या इथियॉन 50 प्रतिशत ई.सी. का 2 मिली या प्रोपरजाईट 57 प्रतिशत ई.सी. का 2 मिली प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करना चाहिए।

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार कृषि विभाग ने किसानों को लीची में लगने वाले रोगों से बचाने के लिए दिया सुझाव

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
kheti kisanilitchilitchi diseaseNews Potliखेती किसानी
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs