Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बिजली बिल राहत योजना: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी छूट
एग्री बुलेटिन

बिजली बिल राहत योजना: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी छूट

यूपी सरकार ने 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक बिजली बिल राहत योजना शुरू की है, जिसमें उपभोक्ताओं को 25% तक छूट, 100% सरचार्ज माफी और आसान किस्तों में भुगतान की सुविधा मिलेगी। ₹2000 देकर रजिस्ट्रेशन

NP

Pooja Rai· Correspondent

22 नवंबर 2025· 2 min read

electricity billelectricity subsidyNews Potli
बिजली बिल राहत योजना: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी छूट

बिजली बिल राहत योजना: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी छूट

यूपी सरकार ने 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक बिजली बिल राहत योजना शुरू की है, जिसमें उपभोक्ताओं को 25% तक छूट, 100% सरचार्ज माफी और आसान किस्तों में भुगतान की सुविधा मिलेगी। ₹2000 देकर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। जो उपभोक्ता जल्दी भुगतान करेंगे, उन्हें ज्यादा लाभ मिलेगा। ‘नेवर पेड’, ‘लॉन्ग अनपेड’ और बिजली चोरी के मामलों में भी राहत दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक बिजली बिल राहत योजना लागू की है। इस योजना का मकसद उन उपभोक्ताओं की मदद करना है जिन्होंने लंबे समय से बिल नहीं भरा या सरचार्ज की वजह से राशि बहुत बढ़ गई है। योजना में भारी छूट, सरचार्ज माफी और आसान भुगतान के विकल्प दिए गए हैं।

क्या–क्या फायदा मिलेगा?
सरकार ने इस योजना में उपभोक्ताओं के लिए कई बड़ी रियायतें दी हैं जैसे 25% तक अतिरिक्त छूट, 100% सरचार्ज माफ़, ₹2000 देकर पंजीकरण अनिवार्य और जितना जल्दी भुगतान, उतना अधिक लाभ शामिल है ।
इसके तहत ‘नेवर पेड’ (जिन्होंने कभी बिल नहीं भरा) और ‘लॉन्ग अनपेड’ (जिनका अंतिम भुगतान 31.03.2025 तक हुआ था) उपभोक्ताओं को भी फायदा मिलेगा। बिजली चोरी के मामलों में भी राजस्व निर्धारण पर छूट का लाभ मिलेगा।

कैसे मिलेगा लाभ? (भुगतान विकल्प)
सरकार ने योजना को आसान बनाने के लिए दो तरह के भुगतान विकल्प दिए हैं।

ये भी पढ़ें - टमाटर फिर महंगे हुए, 10–15 दिनों में 50% तक बढ़े दाम

विकल्प 1: एकमुश्त भुगतान

चरणसमयछूटमासिक किस्त

पहला चरण1–31 दिसंबर 202525% छूट + 100% सरचार्ज माफी–

दूसरा चरण1–31 जनवरी 202620% छूट + 100% सरचार्ज माफी–

तीसरा चरण1–28 फरवरी 202615% छूट + 100% सरचार्ज माफी–

विकल्प 2: किस्तों में भुगतान

किसी भी चरण में भुगतान पर 10% छूट + 100% सरचार्ज माफी
₹750 प्रति माह किस्त

विकल्प 3: छोटी किस्तों में भुगतान

किसी भी चरण में 5% छूट + 100% सरचार्ज माफी
₹500 प्रति माह किस्त

किसके लिए है यह योजना?
जिन्होंने कभी बिजली बिल नहीं भरा (नेवर पेड)
जिन्होंने 31 मार्च 2025 से पहले अंतिम भुगतान किया था (लॉन्ग अनपेड)
बिजली चोरी के मामलों में भी राहत मिलेगी

योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य लक्ष्य है—
उपभोक्ताओं को बड़ी वित्तीय राहत देना
बकाया बिलों की वसूली आसान बनाना
लोगों को समय पर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बिजली बिल राहत योजना: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी छूट

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs