News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. बजट में इस बार किसानों को क्या मिलेगा?
एग्री बुलेटिन

बजट में इस बार किसानों को क्या मिलेगा?

वित्त मंत्री नर्मला सीतारमण 1 फरवरी को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगी। इस बार के बजट में जहां एक तरफ टैक्सपेयर रियायत की उम्मीद लगाए बैठे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ किसानों को भी बजट

NP

Jalish·Reporter·17 Jan 2025· 2 min read

बजट में इस बार किसानों को क्या मिलेगा?

बजट में इस बार किसानों को क्या मिलेगा?

वित्त मंत्री नर्मला सीतारमण 1 फरवरी को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगी। इस बार के बजट में जहां एक तरफ टैक्सपेयर रियायत की उम्मीद लगाए बैठे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ किसानों को भी बजट से काफी आशाएं हैं। माना जा रहा है कि, पिछली बार की तरह ही इस बार भी बजट में किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए जा सकते हैं। सरकार का पूरा फोकस किसानों की आय बढ़ाने पर है।

किसान क्रेडिट कार्ड

माना जा रहा है कि, मोदी सरकार इस बार के बजट में किसान क्रेडिट कार्ड यानि KCC की लिमिट बढ़ा सकती है। KCC की मौजूदा लिमिट 3 लाख रुपये है, जिसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये तक किया जा सकता है। अगर लिमिट बढ़ाई जाती है तो, इससे किसानों को बहुत फायदा होगा। किसान अपनी आय बढ़ाने के लिए ज्यादा निवेश कर सकते हैं।

एग्री इनपुट्स पर GST

GST के मुद्दे पर सरकार हमेशा से विपक्ष के निशाने पर रही है। GST की अलग-अलग स्लैब को लेकर सरकार पर सवाल उठते रहे हैं। जानकारों का कहना है कि, साल 2025-26 के लिए सरकार एग्री इनपुट्स पर वसूले जाने वाले GST में कटौती कर सकती है। अलग-अलग फसलों की खेती में इस्तेमाल होने वाले बीज और खाद पर अलग-अलग दरों से GST वसूला जाता है। किसानों की कमाई बढ़ाने की कोशिशों के तहत सरकार इन पर वसूले जाने वाली GST को घटा सकती है।

कृषि के लिए योजनाएं

सरकार ने पिछले बजट में खेती-किसानी से जुड़ी योजनाओं के लिए 65,529 करोड़ रुपये का आवंटन किया था। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग ये उम्मीद लगाए हुए हैं कि सरकार इस बार बजट में इसे 5-7 फीसदी तक बढ़ा सकती है।

निर्मला सीतारमण का 8वां बजट!

निर्मला सीतारमण का ये 8वां बजट होगा। पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद ये दूसरा बजट होगा। जून 2024 में अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार का गठन करने के बाद, नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पिछले साल जुलाई में पेश किया गया था।

ये भी देखें- जो इलायची जो आपका जायका बढ़ा रही है, वो असल में कैसे आपको बहुत नुकसान पहुंचा रही है?

News Potli.
Clip & Share
“

— बजट में इस बार किसानों को क्या मिलेगा?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
farmerskheti-kisaniModi governmentnarendra modiNews PotliNirmala Sitaramanunion budget
NP

About the Author

Jalish

Reporter

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs