Skip to content
News Potli
पशु पालन

बजट 2026-27 में पशुपालकों पर खास फोकस, निजी क्षेत्र में पशु-चिकित्सा को मिलेगा प्रोत्साहन

बजट 2026-27 में पशुपालकों के लिए खास प्रावधान किए गए हैं। पशु-चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने, पशु-चिकित्सा पेशेवरों की संख्या बढ़ाने और निजी क्षेत्र को सब्सिडी के जरिए प्रोत्साहन देने पर जोर दिया गया ह

NP

Pooja Rai· Correspondent

1 फ़रवरी 2026· 2 min read

बजट 2026-27 में पशुपालकों पर खास फोकस, निजी क्षेत्र में पशु-चिकित्सा को मिलेगा प्रोत्साहन

बजट 2026-27 में पशुपालकों पर खास फोकस, निजी क्षेत्र में पशु-चिकित्सा को मिलेगा प्रोत्साहन

बजट 2026-27 में पशुपालकों के लिए खास प्रावधान किए गए हैं। पशु-चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने, पशु-चिकित्सा पेशेवरों की संख्या बढ़ाने और निजी क्षेत्र को सब्सिडी के जरिए प्रोत्साहन देने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही 1.5 लाख देखभाल सेवा प्रदाताओं को प्रशिक्षण देने का ऐलान किया गया है, जिससे पशुपालन और ग्रामीण रोजगार को मजबूती मिलेगी।

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए जा रहे बजट 2026-27 में पशुपालकों और पशुपालन क्षेत्र के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। सरकार ने इस बजट में पशु-चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने और पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं देने पर विशेष जोर दिया है।

पशु चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने पर जोर
बजट में पशु-चिकित्सा पेशेवरों की संख्या बढ़ाने को प्राथमिकता दी गई है, ताकि गांव और कस्बों तक समय पर पशु-स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें। इसके साथ ही निजी क्षेत्र में पशु-चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है, जिससे इस क्षेत्र में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा हों।

ये भी पढ़ें - Budget 2026-27:कृषि से बायोफार्मा तक, बजट में विकास और रोजगार पर फोकस

1.5 लाख देखभाल सेवा प्रदाताओं को प्रशिक्षित करने की बात
वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि देशभर में 1.5 लाख देखभाल सेवा प्रदाताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे न सिर्फ पशुओं के इलाज और देखभाल में सुधार होगा, बल्कि पशुपालन से जुड़े लोगों की आय और आजीविका भी मजबूत होगी।

सरकार का मानना है कि इन कदमों से पशुपालन क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और पशुपालकों की समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा।

ये देखें -

NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

दूध उत्पादन में नंबर वन, फिर भी पशुपालक परेशान क्यों?
पशु पालन

दूध उत्पादन में नंबर वन, फिर भी पशुपालक परेशान क्यों?

भारत दूध उत्पादन में दुनिया में नंबर वन है, लेकिन प्रति पशु दूध कम और लागत ज्यादा है। NDDB के मुताबिक अगर पशुपालक वैज्ञानिक तरीके अपनाएं—जैसे सही चारा, अच्छी नस्ल, समय पर टीकाकरण, बछड़ा पालन और डिजिटल

Pooja Rai·12 जन॰ 2026·3 min
सस्ता इलाज, बेहतर देखभाल: अब यूपी के हर ब्लॉक में पशु जन औषधि केंद्र
पशु पालन

सस्ता इलाज, बेहतर देखभाल: अब यूपी के हर ब्लॉक में पशु जन औषधि केंद्र

उत्तर प्रदेश में हर ब्लॉक में पशु जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे, जहां पशुपालकों को पशुओं के लिए सस्ती जेनेरिक दवाइयां मिलेंगी। ये केंद्र प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की तर्ज पर काम करेंगे। इससे पशुओं के इ

Pooja Rai·22 दिस॰ 2025·3 min
आने वाले 5 साल में डेयरी किसानों की आय 20% बढ़ेगी: अमित शाह
पशु पालन

आने वाले 5 साल में डेयरी किसानों की आय 20% बढ़ेगी: अमित शाह

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह का मानना है कि सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल अपनाने से आने वाले 5 साल में डेयरी किसानों की आय 20% तक बढ़ सकती है। गुजरात की बनास डेयरी ने गोबर से बायो-CNG और खाद बनाने

Pooja Rai·8 दिस॰ 2025·2 min