Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. फेस्टिव सीजन से पहले चना दाल की क़ीमत में 10 फीसदी का उछाल, अभी आगे और बढ़ने का अनुमान
एग्री बुलेटिन

फेस्टिव सीजन से पहले चना दाल की क़ीमत में 10 फीसदी का उछाल, अभी आगे और बढ़ने का अनुमान

रिपोर्ट के मुताबिक़ फेस्टिव सीजन से पहले चना दाल की कीमतों में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। देश में सबसे अधिक खपत वाली दाल की मांग में बढ़ोत्तरी के चलते पिछले महीने की तुलना में चना दाल की कीम

NP

Pooja Rai· Correspondent

7 अगस्त 2024· 4 min read

agriculture newsfestive seasoninflation
फेस्टिव सीजन से पहले चना दाल की क़ीमत में 10 फीसदी का उछाल, अभी आगे और बढ़ने का अनुमान

फेस्टिव सीजन से पहले चना दाल की क़ीमत में 10 फीसदी का उछाल, अभी आगे और बढ़ने का अनुमान

रिपोर्ट के मुताबिक़ फेस्टिव सीजन से पहले चना दाल की कीमतों में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। देश में सबसे अधिक खपत वाली दाल की मांग में बढ़ोत्तरी के चलते पिछले महीने की तुलना में चना दाल की कीमतों में 10 फीसदी की तेजी आई है।

देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है ख़ासकर खाद्य महंगाई। पिछले एक साल से दालों की महंगाई दर दोहरे अंक में बना हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार जून में दालों की महंगाई दर 21 फीसदी के पार पहुंच गई।और अभी फेस्टिवल शुरू होने को हैं और अभी से चना दाल की कीमत में 10 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है। फेस्टिवल शुरू होने पर हो सकता इसका दाम और बढ़े क्योंकि लड्डू, पपड़ी, सेव और कई मिठाइयों और नमकीन जैसी खाद्य आइटम्स में चना दाल का इस्तेमाल किया जाता है।

इकोनॉमिक टाइम्स के रिपोर्ट के अनुसार फेस्टिव सीजन से पहले चना दाल की कीमतों में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। देश में सबसे अधिक खपत वाली दाल की मांग में बढ़ोत्तरी के चलते पिछले महीने की तुलना में चना दाल की कीमतों में 10 फीसदी की तेजी आई है। खुदरा बाजार में चना दाल 80 रुपये प्रति किलो तक में बिक रहा है। जबकि केंद्र सरकार महंगी दाल से राहत देने के लिए NAFED के जरिए 60 रुपये प्रति किलो की कीमत पर दाल की बिक्री कर रही है।

ये भी पढ़ें -रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना का लाभ, किसानों को इस फसल पर मिलेगा 1000 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस

दालों की महंगाई दर में लगातार बढ़ोत्तरी
सांख्यिकी मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार जून 2024 में दालों की महंगाई दर 21.64 फीसदी दर्ज की गई। इससे पहले अप्रैल महीने में दालों की औसत खुदरा महंगाई दर 16.8 फीसदी थी और उससे पहले मई में 17.14 फीसदी दर्ज की गई थी। अप्रैल में सबसे ज्यादा 31.4 फीसदी महंगाई दर अरहर दाल में थी।इसी तरह चना दाल में 14.6 फीसदी और उड़द दाल में 14.3 फीसदी की दर से महंगाई थी।

चना दाल से बनती हैं कई मिठाइयाँ
चना दाल की कीमतों में उछाल का कारण फेस्टिव सीजन को देखते हुए खपत में बढ़ोत्तरी है। चना दाल का उपयोग लड्डू, पपड़ी, सेव और कई मिठाइयों और नमकीन जैसी खाद्य आइटम्स को बनाने किया जाता है। फेस्टिवल्स को देखते हुए कारोबारियों ने चना की थोक खरीद बढ़ा दी है। आंकड़ों के अनुसार डिमांड जितना प्रोडक्शन ना होने की वजह से दालों की महंगाई 1 साल से दोहरे अंक में बनी हुई है।फसल वर्ष 2022-23 में देश में दालों का अनुमानित उत्पादन 26.05 मिलियन टन था, जबकि खपत का अनुमान 28 मिलियन टन था। फिलहाल बाजार में अरहर, चना, उड़द दालों के दाम सबसे ज्यादा हैं।

चना दाल का आयात
रिपोर्ट के मुताबिक़ इंडस्ट्री एक्सपर्ट ने कहा कि पीली मटर के बड़े पैमाने पर आयात ने चना की मांग को उम्मीद के अनुसार कम करने में मदद नहीं की है। भारतीय दलहन और अनाज संघ (आईपीजीए)की रिपोर्ट में कहा गया है कि हाई डॉमेस्टिक कीमतों ने चने के आयात पर दबाव बढ़ाया है। इसलिए विदेशी आपूर्ति में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है, ताकि कीमतों में संभावित उछाल को रोका जा सके।

देश में दाल की मांग ज़्यादा है और प्रोडक्शन कम है। लोगों की मांग को पूरा करने के लिए सरकार दूसरे देशों से इंपोर्ट करती है। पर फिर भी इसकी क़ीमतों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। इसीलिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों से दाल उत्पादन को बढ़ाने का आग्रह किया है। और किसानों को इसकी खेती में प्रोत्साहित करने के लिए पूरी दलहन फसलों को MSP पर ख़रीदने का वादा भी किया है।इससे देश में दलहन की मांग को पूरा किया जा सकेगा और इन दलों की क़ीमतों में ज़्यादा वृद्धि भी नहीं होगी साथ ही किसानों की आय बढ़ेगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— फेस्टिव सीजन से पहले चना दाल की क़ीमत में 10 फीसदी का उछाल, अभी आगे और बढ़ने का अनुमान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs