Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. फसलों को पाले से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें किसान, कृषि वैज्ञानिकों ने दी सलाह
एग्री बुलेटिन

फसलों को पाले से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें किसान, कृषि वैज्ञानिकों ने दी सलाह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शीतलहर/पाले का प्रकोप जारी है। ऐसे में राज्य के क्रॉप वेदर वॉच ग्रुप की बैठक में किसानों और पशुपालकों के लिए आने वाले दो सप्ताह के लिए मौसम पूर्वानुमान, फसल और पशुओं की देख-भाल

NP

Pooja Rai· Correspondent

10 जनवरी 2025· 4 min read

agricultureagriculture newskheti kisani
फसलों को पाले से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें किसान, कृषि वैज्ञानिकों ने दी सलाह

फसलों को पाले से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें किसान, कृषि वैज्ञानिकों ने दी सलाह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शीतलहर/पाले का प्रकोप जारी है। ऐसे में राज्य के क्रॉप वेदर वॉच ग्रुप की बैठक में किसानों और पशुपालकों के लिए आने वाले दो सप्ताह के लिए मौसम पूर्वानुमान, फसल और पशुओं की देख-भाल के लिए एडवाइज़री जारी की गई है। इसके मुताबिक़ पहले सप्ताह(10-16 जनवरी, 2025) में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में पाले की बढ़ने और कुछ में समान रहने की संभावना है। पाले से बचाव के लिए किसानों को फसल में हल्की सिंचाई करने की सलाह दी गई है।

क्रॉप वेदर वॉच ग्रुप की वर्ष 2024-25 की बाईसवीं बैठक डा. संजय सिंह, महानिदेशक, उ.प्र. कृषि अनुसंधान परिषद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश में मौसम के वर्तमान स्थिति में किसानों को अगले दो सप्ताह के लिए कृषि प्रबन्धन के लिए ये सुझाव दिये गये हैं।

10-16 जनवरी तक के लिए मौसम पूर्वानुमान

बताया गया है कि 11-12 जनवरी के दौरान प्रदेश के दक्षिणी पश्चिमी अर्द्धशुष्क मैदानी क्षेत्र, बुंदेलखण्ड क्षेत्र, पश्चिमी मैदानी क्षेत्र, मध्य पश्चिमी मैदानी क्षेत्र, एवं मध्य मैदानी क्षेत्र के पश्चिमी भाग में कुछ स्थानों पर जबकि भांभर तराई क्षेत्र में तथा 15 जनवरी को बुंदेलखण्ड क्षेत्र में गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा बाक़ी दिन मौसम सही रहने की संभावना है।

एडवाइजरी में बताया गया है कि प्रदेश के अधिकांश कृषि जलवायु क्षेत्रों में इस सप्ताह के शुरुआत में घना कोहरा तथा उसके बाद के दिनों में हल्का/मध्यम कोहरा होने की संभावना है।

17-23 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान

इस दौरान प्रदेश के उत्तर-पूर्वी मैदानी क्षेत्र के अधिकांश भाग में तापमान सामान्य के आस-पास रहने की संभावना है। प्रदेश के भाभर तराई क्षेत्र के पश्चिमी भाग एवं पश्चिमी मैदानी क्षेत्र के उत्तरी भाग में औसत साप्ताहिक अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस, जबकि प्रदेश के अन्य कृषि जलवायु क्षेत्रों में यह 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
इसके अलावा प्रदेश के भाभर तराई क्षेत्र के पश्चिमी भाग और विध्य क्षेत्र के अधिकांश भाग में औसत साप्ताहिक न्यूनतम तापमान 04 से 06 डिग्री सेल्सियस तथा इन क्षेत्रों में तापमान 4 डिग्री या उससे कम होने पर पाला पड़ने की भी संभावना है। और उत्तर-पूर्वी मैदानी क्षेत्र के अधिकांश भाग में औसत न्यूनतम तापमान 08 से 10 डिग्री सेल्सियस जबकि प्रदेश के अन्य कृषि जलवायु अंचलों में यह 06 से 08 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें -यूपी सरकार किसानों को ट्यूबवेल में सोलर पैनल लगाने पर दे रही है100% सब्सिडी

किसान ये करें

बैठक में प्रदेश के किसानों को अधिक पाले से फसलों के बचाव के लिए हल्की सिंचाई करने की सलाह दी गई है। इसमें बताया गया है कि अगेती आलू व गन्ने की कटाई के बाद खेत खाली होने पर किसान इस दौरान गेहूं की देर से बोई जाने वाली किस्मों की बुवाई कर सकते हैं।

इस दौरान चना आलू समेत कई फसलों में बीमारी के लक्षण बाई दिखायी दे रहे हैं। किसान चना में उकठा का प्रकोप दिखाई देने पर ग्रसित पौधों को उखाड़कर जला दें और अधिक मात्रा में दिखाई देने पर 5 किग्रा ट्राइकोडर्मा का 1000 लीटर पानी में घोल तैयार कर छिड़काव करें।

आलू की फसल में में एफिड (माहू) कीट की रोकथाम के लिए किसान लैम्डासाइहैलोथ्रिल 2.5 प्रतिशत ई.सी. 1 मि.ली. प्रति ली. पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।
केले में माहू की रोकथाम के लिये इमिडाक्लोप्रिड 2 मि.ली. रसायन को प्रति ली. पानी में घोलकर पर्णीय छिड़काव करें।

ये भी पढ़ें -UP सरकार ने गूगल के साथ मिलकर लॉन्च किया ओपन नेटवर्क, किसानों को मिलेगी खेती से जुड़ी जानकारी

पशुपालक क्या करें?

वर्तमान मौसम में पशुओं में खुरपका-मुंहपका का प्रकोप अधिक होता है अतः टीकाकरण अवश्य करायें। यह सुविधा पशुचिकित्सालयों पर निःशुल्क उपलब्ध है।

मुर्गियों के बिछावन को सूखा रखें।

वर्तमान में औसत तापमान 15 डिग्री से कम हो रहा है अतः यदि मछली पूरक आहार ग्रहण नहीं करती है तो पूरक आहार का प्रयोग बंद कर दें।

ठंड के मौसम में प्राकृतिक आहार की उपलब्धता तालाब में बनाने हेतु प्रति एकड़ प्रत्येक 10 से 15 दिनों के अंतराल पर 15 कि.ग्रा. चूना, 15 कि.ग्रा. सिंगल सुपर फास्फेट, 5 कि.ग्रा. मिनरल मिक्सचर एवं 50 कि.ग्रा. सरसों या राई की खली (पानी में फुलाकर) घोलकर तालाब में छिड़काव करें।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— फसलों को पाले से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें किसान, कृषि वैज्ञानिकों ने दी सलाह

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs