Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. प्रधानमंत्री ने किसानों से मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए उर्वरकों का विवेकपूर्ण उपयोग करने का किया आग्रह
एग्री बुलेटिन

प्रधानमंत्री ने किसानों से मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए उर्वरकों का विवेकपूर्ण उपयोग करने का किया आग्रह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले से उर्वरक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का आह्वान किया। उन्होंने किसानों से मिट्टी के स्वास्थ्य के बचाव के लिए उर्वरकों का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने का आग्रह

NP

Pooja Rai· Correspondent

16 अगस्त 2025· 2 min read

agriculture newsfertilizerskheti kisani
प्रधानमंत्री ने किसानों से मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए उर्वरकों का विवेकपूर्ण उपयोग करने का किया आग्रह

प्रधानमंत्री ने किसानों से मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए उर्वरकों का विवेकपूर्ण उपयोग करने का किया आग्रह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले से उर्वरक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का आह्वान किया। उन्होंने किसानों से मिट्टी के स्वास्थ्य के बचाव के लिए उर्वरकों का विवेकपूर्ण इस्तेमाल करने का आग्रह भी किया। सरकार ने घरेलू उर्वरक उत्पादन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऊर्जा क्षेत्र में देश स्वावलंबी होने के संकल्प के तरह उर्वरक क्षेत्र में भी भारत की आत्मनिर्भरता हासिल करने की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान में भारत अपनी उर्वरक आवश्यकताओं के एक बड़े हिस्से के लिए आयात पर निर्भर है। उन्होंने किसान समुदाय से मिट्टी के स्वास्थ्य के बचाव के लिए उर्वरकों का विवेकपूर्ण और वैज्ञानिक उपयोग अपनाने का आग्रह किया और उर्वरकों का अनावश्यक रूप से ज्यादा से ज्यादा उपयोग के प्रति आगाह किया, जिससे "धरती माता" को दीर्घकालिक नुकसान होता है।

स्वदेशी उत्पादन की बात कही
युवाओं, औद्योगिक क्षेत्र और निजी क्षेत्र का आह्वान करते हुए, प्रधानमंत्री ने देशवासियों से उर्वरकों के पर्याप्त घरेलू भंडार बनाने के प्रयासों में एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने स्वदेशी उत्पादन के माध्यम से देश की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नए उपायों की खोज और विकास को प्रोत्साहित किया।

ये भी पढ़ें - भारत दूध, जूट, दालों में पहले और चावल, गेहूँ, कपास, फल-सब्जियों के उत्पादन में दूसरे स्थान पर, जानिए कितना है कृषि निर्यात?

प्रधानमंत्री ने कहा 'आइये हम अपने उर्वरकों के भंडार को भरें। आइए हम नई विधियां खोजें। आइए हम भारत की आवश्यकताओं के अनुसार उर्वरकों का उत्पादन करें। आइए हम दूसरों पर निर्भर न रहें।'

आयात पर निर्भरता को कम करना उद्देश्य
सरकार ने घरेलू क्षमता को बढ़ाने, टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने और आयात पर निर्भरता को कम करने के लिए उद्योग हितधारकों, अनुसंधान संस्थानों और राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— प्रधानमंत्री ने किसानों से मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए उर्वरकों का विवेकपूर्ण उपयोग करने का किया आग्रह

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs