Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, 48 घंटे के भीतर भुगतान
एग्री बुलेटिन

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, 48 घंटे के भीतर भुगतान

उत्तर प्रदेश में धान की खरीद 1 नवंबर से 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस साल सरकार ने कॉमन धान का MSP ₹2369 और ग्रेड ‘A’ का ₹2389 प्रति कुंतल तय किया है। किसानों को भुगतान 48 घंटे के भीतर मिलेगा।अब तक 2.17

NP

Pooja Rai· Correspondent

1 नवंबर 2025· 2 min read

agriculture newskheti kisaniNews Potli
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, 48 घंटे के भीतर भुगतान

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, 48 घंटे के भीतर भुगतान

उत्तर प्रदेश में धान की खरीद 1 नवंबर से 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस साल सरकार ने कॉमन धान का MSP ₹2369 और ग्रेड ‘A’ का ₹2389 प्रति कुंतल तय किया है। किसानों को भुगतान 48 घंटे के भीतर मिलेगा।अब तक 2.17 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया है और 3920 केंद्र बनाए गए हैं। सहायता के लिए किसान 1800-1800-150 पर संपर्क कर सकते हैं।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान खरीद 1 नवंबर से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। इसी दिन से लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव जिलों में भी खरीद प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान की खरीद 1 अक्टूबर से ही जारी है।

सरकार ने बढ़ाया धान का समर्थन मूल्य
इस साल राज्य सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाया है।

कॉमन धान के लिए ₹2369 प्रति कुंतल

ग्रेड ‘A’ धान के लिए ₹2389 प्रति कुंतल
इसके साथ ही सरकार ने आदेश दिया है कि किसानों को भुगतान 48 घंटे के भीतर किया जाए, ताकि उन्हें समय पर धन मिल सके।

पंजीकरण जरूरी, तभी होगी खरीद
धान बेचने के लिए किसानों को पहले खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in या UP KISAN MITRA मोबाइल ऐप पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। केवल पंजीकृत किसानों से ही खरीद की जाएगी।

ये भी पढ़ें - गन्ना किसानों के लिए ICAR की नई तकनीक, अब रोपाई होगी आसान, मेहनत कम और मुनाफा ज्यादा

अब तक 2.17 लाख किसानों ने कराया पंजीकरण
अब तक 2.17 लाख से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराया है, जबकि पश्चिमी यूपी के 17 हजार किसानों से 1.06 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश भर में 3920 खरीद केंद्र स्थापित किए हैं।

सहायता के लिए संपर्क करें
अगर किसी किसान को कोई परेशानी या जानकारी की जरूरत है, तो वे टोल-फ्री नंबर 1800-1800-150 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, अपने जिले के खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय अधिकारी या ब्लॉक स्तर के निरीक्षक से भी संपर्क किया जा सकता है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, 48 घंटे के भीतर भुगतान

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs