Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पश्चिम बंगाल के हुगली में आलू की बंपर पैदावार, किसानों की सरकार से सप्लाई पर बैन हटाने की मांग
एग्री बुलेटिन

पश्चिम बंगाल के हुगली में आलू की बंपर पैदावार, किसानों की सरकार से सप्लाई पर बैन हटाने की मांग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के किसानों के लिए इस बार आलू की बंपर पैदावार चिंता का कारण बन गई है। हुगली जिले के किसानों का कहना है कि अगर सरकार ने आलू के निर्यात पर लगी पाबंदी नहीं हटाई और न्यूनतम समर्थन मूल

NP

Thamir· Correspondent

21 फ़रवरी 2025· 2 min read

kheti kisaniNews Potlipotato farming
पश्चिम बंगाल के हुगली में आलू की बंपर पैदावार, किसानों की सरकार से सप्लाई पर बैन हटाने की मांग

पश्चिम बंगाल के हुगली में आलू की बंपर पैदावार, किसानों की सरकार से सप्लाई पर बैन हटाने की मांग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के किसानों के लिए इस बार आलू की बंपर पैदावार चिंता का कारण बन गई है। हुगली जिले के किसानों का कहना है कि अगर सरकार ने आलू के निर्यात पर लगी पाबंदी नहीं हटाई और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू नहीं किया, तो उन्हें भारी नुकसान हो सकता है। इस वक्त आलू की कीमतें 7 रुपये प्रति किलो के आसपास चल रही हैं, जो पिछले साल की तुलना में काफी कम हैं। दुकानों पर आलू 12 से 16 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

इस साल आलू की पैदावार बहुत अधिक होने की उम्मीद है, लेकिन आलू की कीमतें बेहद कम हैं, जिससे किसानों का लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है।पश्चिम बंगाल के कृषि विभाग के मुताबिक, इस बार हुगली, बर्धमान, दक्षिण 24 परगना और उत्तर बंगाल में आलू की खेती बड़े पैमाने पर की गई है, जिससे पैदावार अधिक होने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन आलू व्यापारियों को डर है कि अगर सरकार ने आलू की सप्लाई को लेकर कोई नई नीति नहीं बनाई तो किसान परेशानी में पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें - मूंगफली के बम्पर उत्पादन से कीमतों में आई गिरावट

किसानों का कहना है कि इस साल पैदावार ज़्यादा होगी, लेकिन अगर सरकार निर्यात के बारे में नहीं सोचती है, तो हम लागत भी नहीं निकाल पाएंगे। आलू 3 रुपये किलो बिक रहा है, जो कीटनाशकों और उर्वरकों की लागत वसूलने के लिए अपर्याप्त है। अगर हालात ऐसे ही रहे तो हम सभी का नुकसान होगा।

ये भी पढ़ें - गर्मी बढ़ने पर गेहूं की फसल को कैसे दे ठंडक, समझिए एक्सपर्ट से

बंगाल सरकार से किसानों की मांग है कि आलू के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर विचार किया जाए और सप्लाई पर लगे प्रतिबंध को हटाया जाए, ताकि वे उचित कीमत पर अपनी उपज बेच सकें। इसे बहुत कम दामों पर बेचने को मजबूर हैं। ऐसे में किसानों की चिंता बढ़ गई है कि अगर सरकार ने इस स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया, तो आलू के व्यापार में अफरा-तफरी मच सकती है।

News Potli.
Clip & Share
“

— पश्चिम बंगाल के हुगली में आलू की बंपर पैदावार, किसानों की सरकार से सप्लाई पर बैन हटाने की मांग

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Thamir

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs