News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पद संभालते ही 100 द‍िन की योजना तैयार, किसानों के ल‍िए कई ऐलान कर सकते हैं कृष‍ि मंत्री श‍िवराज सिंह
एग्री बुलेटिन

पद संभालते ही 100 द‍िन की योजना तैयार, किसानों के ल‍िए कई ऐलान कर सकते हैं कृष‍ि मंत्री श‍िवराज सिंह

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 100 दिवसीय कार्ययोजना पर चर्चा की जिसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र को मजबूत करना और किसानों के बीच संकट

NP

Indal·Correspondent·13 Jun 2024· 2 min read

पद संभालते ही 100 द‍िन की योजना तैयार, किसानों के ल‍िए कई ऐलान कर सकते हैं कृष‍ि मंत्री श‍िवराज सिंह

पद संभालते ही 100 द‍िन की योजना तैयार, किसानों के ल‍िए कई ऐलान कर सकते हैं कृष‍ि मंत्री श‍िवराज सिंह

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 100 दिवसीय कार्ययोजना पर चर्चा की जिसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र को मजबूत करना और किसानों के बीच संकट को कम करना है। बैठक में कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर और भागीरथ चौधरी, कृषि सचिव मनोज आहूजा और अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। चौहान ने देश भर में कृषि उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए किसानों तक गुणवत्तापूर्ण जानकारी पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कार्ययोजना का उद्देश्य न केवल कृषि उत्पादों में आत्मनिर्भरता हासिल करना है, बल्कि इस क्षेत्र से निर्यात की गुणवत्ता को भी बढ़ाना है। मंत्री ने फसल की पैदावार बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए किसानों तक उच्च गुणवत्ता वाले बीज, उर्वरक और अन्य आवश्यक जानकारी पहुंचाने के महत्व पर जोर द‍िया।

अनिश्चित मानसून, कीटों के हमलों और बाजार की कीमतों में उतार-चढ़ाव के प्रभाव से कृषि क्षेत्र के जूझने के साथ केंद्र की 100-दिवसीय कार्ययोजना को किसानों के लिए एक जरूरी कदम बताया जा रहा। आने वाले द‍िनों में किसानों के ल‍िए कई कार्ययोजना लागू होने की उम्मीद है।

शिवराज के कार्यकाल में मध्‍य प्रदेश के किसानों को कई बार गेहूं खरीद पर एमएसपी के अतिरिक्त बोनस भी दिए गए, जिससे खेती में मुनाफा बढ़ा, राज्य की आय बढ़ी और किसानों के जीवन स्तर में सुधार हुआ। रिपोर्ट बताती है कि शिवराज के कार्यकाल में गेहूं समेत कई कृषि उपज में भारी वृद्धि हुई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सालाना छह हजार रुपये दिए जा रहे हैं। लेकिन शिवराज सरकार ने इसमें अपनी तरफ से छह हजार रुपये बढ़ा दिए। ऐसे में अब उम्‍मीद की जा रही है कि उनके कार्यकाल के दौरान देश के किसानों के लिए भी कई प्रभावी फैसले ल‍िए जा सकते हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— पद संभालते ही 100 द‍िन की योजना तैयार, किसानों के ल‍िए कई ऐलान कर सकते हैं कृष‍ि मंत्री श‍िवराज सिंह

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agricultureagriculture news
NP

About the Author

Indal

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 Feb 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·09 Feb 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·09 Feb 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs