Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. पंजाब में कपास का रकबा 20 फीसदी बढ़ा, बीज पर 33 प्रतिशत सब्सिडी भी दे रही है सरकार
एग्री बुलेटिन

पंजाब में कपास का रकबा 20 फीसदी बढ़ा, बीज पर 33 प्रतिशत सब्सिडी भी दे रही है सरकार

जलवायु परिवर्तन के बुरे प्रभाव और गुलाबी सुंडी के कारण भारत में खरीफ सीजन की प्रमुख नकदी फसल कपास का उत्‍पादन घट रहा है. वहीं पंजाब में चालू खरीफ सीजन में कपास की खेती में 20% की वृद्धि दर्ज की गई है,

NP

Pooja Rai· Correspondent

11 जून 2025· 2 min read

agriculture newscotton farmingkheti kisani
पंजाब में कपास का रकबा 20 फीसदी बढ़ा, बीज पर 33 प्रतिशत सब्सिडी भी दे रही है सरकार

पंजाब में कपास का रकबा 20 फीसदी बढ़ा, बीज पर 33 प्रतिशत सब्सिडी भी दे रही है सरकार

जलवायु परिवर्तन के बुरे प्रभाव और गुलाबी सुंडी के कारण भारत में खरीफ सीजन की प्रमुख नकदी फसल कपास का उत्‍पादन घट रहा है. वहीं पंजाब में चालू खरीफ सीजन में कपास की खेती में 20% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो राज्य और देश दोनों के लिए अच्छी खबर है. राज्य में कपास का कुल रकबा बढ़ाकर 2.98 लाख एकड़ तक हो गया है, जो पिछले साल 2.49 लाख एकड़ था.

पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि इस साल कपास की खेती का रकबा 20 प्रतिशत बढ़कर 2.98 लाख एकड़ हो गया है. खरीफ सीजन और विभागीय परियोजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि कपास की खेती में फाजिल्का जिला सबसे आगे है, इसके बाद मानसा, बठिंडा और श्री मुक्तसर साहिब का स्थान है. उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार किसानों को कपास के बीज पर 33 प्रतिशत सब्सिडी देगी, जिसके तहत 49,000 से अधिक किसान पहले ही ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं.

ये भी पढ़ें - ICRISAT ने विकसित की अरहर की नई किस्म, जो भीषण गर्मी में भी देगी अच्छा उत्पादन

मक्के की खेती को बढ़ावा दे रही सरकार
खुड्डियां ने मुख्य कृषि अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी कपास उत्पादकों से 15 जून तक ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करवा लें. मक्के की खेती के बारे में उन्होंने बताया कि 1 जून को बुवाई शुरू होने के बाद से केवल नौ दिनों में ही 54,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में मक्का की बुवाई हो चुकी है.
आपको बता दें कि पंजाब सरकार छह जिलों - बठिंडा, संगरूर, पठानकोट, गुरदासपुर, जालंधर और कपूरथला को कवर करने वाली एक पायलट परियोजना के तहत धान से खरीफ मक्का की ओर रुख करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 17,500 रुपये का प्रोत्साहन देगी. इस परियोजना का उद्देश्य 12,000 हेक्टेयर भूमि को खरीफ मक्का के अंतर्गत लाना है.

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पंजाब में कपास का रकबा 20 फीसदी बढ़ा, बीज पर 33 प्रतिशत सब्सिडी भी दे रही है सरकार

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs