Skip to content
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • साक्षात्कार
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
सहयोग करें
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. नैफेड ने अब तक MSP पर 1.79 लाख टन से अधिक सरसों खरीदी, सबसे अधिक खरीद हरियाणा से हुई
एग्री बुलेटिन

नैफेड ने अब तक MSP पर 1.79 लाख टन से अधिक सरसों खरीदी, सबसे अधिक खरीद हरियाणा से हुई

सरकारी ख़रीद एजेंसी नैफेड ने चालू रबी विपणन सत्र में 20 अप्रैल तक 5950 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दर से 1.79 लाख टन से अधिक सरसों खरीदी है। इस खरीद का बड़ा हिस्सा हरियाणा में

NP

Pooja Rai· Correspondent

25 अप्रैल 2025· 2 min read

agriculture newsharyanakheti kisani
नैफेड ने अब तक MSP पर 1.79 लाख टन से अधिक सरसों खरीदी, सबसे अधिक खरीद हरियाणा से हुई

नैफेड ने अब तक MSP पर 1.79 लाख टन से अधिक सरसों खरीदी, सबसे अधिक खरीद हरियाणा से हुई

सरकारी खरीद एजेंसी नैफेड ने चालू रबी विपणन सत्र में 20 अप्रैल तक 5950 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दर से 1.79 लाख टन से अधिक सरसों खरीदी है। इस खरीद का बड़ा हिस्सा हरियाणा में किया गया है, जहां नैफेड ने 1.61 लाख टन से अधिक सरसों खरीदी है। कई उत्पादक राज्यों में अब भी सरसों की खरीद चल रही है।

आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में 11,743 टन से अधिक सरसों एमएसपी पर खरीदी गई है, जबकि सबसे बड़े उत्पादक राज्य राजस्थान में मात्रा 5,893 टन की ही खरीदी की गई। इसके अलावा असम में नैफेड ने लगभग 1044 टन और उत्तर प्रदेश में लगभग 16.3 टन सरसों खरीदी है।रिपोर्ट के मुताबिक़ कई उत्पादक राज्यों में एमएसपी पर खरीद अभी भी जारी है।

ये भी पढ़ें - आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात समेत प्रमुख उत्पादक राज्यों में तुअर की खरीद जारी, 13.22 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य

28.28 लाख टन सरसों का खरीद लक्ष्य
सरकार ने रबी विपणन सीजन 2025 के लिए 28.28 लाख टन सरसों की खरीद का लक्ष्य रखा है। दूसरे अग्रिम अनुमानों के अनुसार, 2024-25 के लिए सरसों का उत्पादन पिछले वर्ष के 132.59 लाख टन की तुलना में लगभग 3 प्रतिशत कम 128.73 लाख टन देखा जा रहा है।

सोयाबीन और मूंगफली की भी खरीद
नैफेड ने खरीफ 2024 मूल्य समर्थन योजना के तहत 6783 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी पर 14.43 लाख टन मूंगफली भी खरीदी है। गुजरात में 9.22 लाख टन से अधिक मूंगफली की खरीद की गई है, जबकि राजस्थान में खरीद की मात्रा 4.38 लाख टन से अधिक थी। वहीं सोयाबीन की बात करें तो, खरीफ 2024 विपणन सत्र के दौरान, नैफेड ने 4892 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी पर 14.71 लाख टन सोयाबीन की खरीद की है। खरीद का बड़ा हिस्सा महाराष्ट्र में 8.36 लाख टन था, जबकि मध्य प्रदेश में यह 3.88 लाख टन था।
ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— नैफेड ने अब तक MSP पर 1.79 लाख टन से अधिक सरसों खरीदी, सबसे अधिक खरीद हरियाणा से हुई

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NP

About the Author

Pooja Rai

Correspondent

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें.

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!
एग्री बुलेटिन

ILDC कॉन्फ्रेंस 2025: कृषि की चुनौतियों में किरायेदार किसान, कैसे मिले सुरक्षा और अधिकार!

भारत एक कृषि प्रधान देश हैं। जहां एक व्यापक किसान वर्ग कृषि पर आश्रित है। इस किसान वर्ग में एक बड़ी आबादी किरायेदार किसानों की भी है। इन किरायेदार किसानों को असलियत में किसान नहीं माना जाता है। इस स्थ

Pooja Rai·28 फ़र॰ 2026·9 min
भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?
एग्री बुलेटिन

भारत-अमेरिका डील के बाद GM फसलों पर क्यों बढ़ी बहस?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद GM (जेनेटिकली मॉडिफाइड) फसलों को लेकर बहस तेज हो गई है। भारत ने कुछ अमेरिकी कृषि उत्पादों पर कम या शून्य शुल्क देने की सहमति दी है, लेकिन सरकार का कहना है कि संवेदनश

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·3 min
राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद
एग्री बुलेटिन

राष्ट्रीय दलहन क्रांति: बिहार को दलहन खेती बढ़ाने के लिए 93.75 करोड़ की मदद

सीहोर में आयोजित राष्ट्रीय दलहन कार्यक्रम में केंद्र ने देश में दलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल शुरू की और बिहार को 93.75 करोड़ रुपये की सहायता दी। बिहार सरकार ने पांच साल में दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर ब

Pooja Rai·9 फ़र॰ 2026·2 min
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs